फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girlfriend arrived with a pesticide after the lover turned hostile

प्रेमी के मुकरने पर कीटनाशक लेकर पहुंची प्रेमिका

Sun, 18 Oct 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend arrived with a pesticide after the lover turned hostile
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक के शादी से मुकरने पर उसकी प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और शादी न करने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। युवती का आरोप था कि प्रेमी को परिषदीय स्कूल में नौकरी मिल गई तो वह शादी से मुकर गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमिका को थाने ले आई। उसका बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती व रानी की सराय थाना क्षेत्र निवासी युवक के बीच बीते पांच-छह साल से प्रेम प्रपंच चल रहा है। शादी का आश्वासन देकर प्रेमी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध भी बना चुका है। दोनों रानी की सराय क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। दोनों ने नवरात्र के पहले दिन शादी करने का निर्णय लिया था। इधर परिषदीय विद्यालय के शिक्षक भर्ती में प्रेमी का चयन हो गया और दो दिनों पूर्व उसे नियुक्ति पत्र भी मिल गया। सरकारी नौकरी मिलते ही प्रेमी की नियत बदल गई। प्रेमिका नवरात्र के पहले दिन परिजनों के साथ शादी के लिए रानी की सराय थाना परिसर स्थित मंदिर पर पहुंच गई, लेकिन प्रेमी शादी के लिए नहीं पहुंचा। शाम तक इंतजार करने के बाद प्रेमिका ने थाने में प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार की सुबह प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई। वह अपने पर्स में चाकू व कीटनाशक की पुड़िया रखी हुई थी। प्रेमी के घर पहुंच कर उसने वही रहने की जिद शुरू कर दी और आत्महत्या की धमकी देने लगी। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमिका को पकड़ कर थाने ले आई जहां उसका बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद उसे मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया। वहीं प्रेमी व उसके परिजन फरार बताए जा रहे है। एसओ रामायन सिंह ने बताया कि दोनों में कई सालों से संबंध था। अब प्रेमी शादी से इंकार कर रहा था। प्रेमिका की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed