फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   girl student stabbed another student with knife in coaching in azamgarh police investigation

Azamgarh News: कोचिंग में तीन माह बाद पढ़ने आई छात्रा ने दूसरी छात्रा को मारा चाकू, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 19 Aug 2022 09:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 19 Aug 2022 09:27 PM IST
सार

आजमगढ़ के रौनापार कस्बा स्थित एक कोचिंग संस्थान में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक छात्रा पर दूसरी छात्रा ने चाकू से हमला कर दिया।  चाकू से हमला करने वाली सरोज फरार है। 

विज्ञापन
girl student stabbed another student with knife in coaching in azamgarh police investigation
प्रतीकात्मक फोटो।

विस्तार

आजमगढ़ के रौनापार कस्बा स्थित एक कोचिंग संस्थान में शुक्रवार को तीन माह बाद पढ़ने आई छात्रा ने दूसरी छात्रा पर चाकू चाकू से हमला कर दिया। घटना से हड़कंप मच गया। घायल छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी हरैया पर भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने पर तहरीर दे दी गई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के साहडीह गांव निवासिनी गुड़िया मौर्या (20) रौनापार कस्बा स्थित एक कोचिंग पर तैयारी कर रही है। रोज की भांति शुक्रवार को भी वह कोचिंग पर पढ़ने पहुंची थी। इसी दौरान कोचिंग पर पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा सरोज निवासी कस्बा रौनापार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिससे गुड़िया के शरीर पर कई जगह चोट आई है। बीच बचाव करने पहुंचे अध्यापक दिव्यांशु (27) निवासी इस्माइलपुर को भी चाकू लगा है। घटना के बाद चाकू से हमला करने वाली सरोज मौके से फरार हो गई। वहीं घायल गुड़िया व शिक्षक दिव्यांशु को इलाज के लिए सीएचसी हरैया ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने क्यों किया हमला, कारण तलाश रही पुलिस

घायल गुड़िया ने घटना के बाबत थाने पर हमला करने वाली सरोज के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाबत पीड़िता का कहना है कि वह छह माह से कोचिंग कर रही है जबकि सरोज डेढ़ साल से कोचिंग में पढ़ रही है। तीन माह से सरोज अनुपस्थित चल रही थी।

शुक्रवार को वह कोचिंग आयी और अचानक से उस पर चाकू से हमला बोल दिया। इसके पीछे कारण क्या था यह पीड़िता नहीं बता सकी और हमलावर से ही इस बाबत पूछे जाने की बात कही। इस मामले में एसओ अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अभी चाकूबाजी की घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

गन्ने के खेत में मिला किशोरी का शव

अतरौलिया थाना क्षेत्र के मंगूरगढ़ गांव के सिवान स्थित गन्ने के खेत में शुक्रवार की सुबह एक किशोरी का शव मिला। सूचना पर अतरौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची  शिनाख्त मुन्नी निषाद (17) निवासिनी सेल्हरापट्टी के रूप में की गई। मृतका बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

पुलिस युवती की हत्या कहीं और कर घटना स्थल पर फेंकने की बात कह रही है। इसके पीछे कारण आसपास खून का छींटा पड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृतका पांच भाई बहनों में चौथे नंबर पर थी। पिता व भाई रोजीरोटी के लिए दिल्ली रहते हैं। घर पर मृतका अपनी मां, दो बहनों व भाभी के साथ रहती थी। मां इसरावती की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों अजय निषाद व हरिकेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पेड़ काट रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में बृहस्पतिवार को पेड़ काट रहे अमुवारी नरायनपुर गांव निवासी साबिन सोनकर (35) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जहरीले जंतु के काटने की आशंका में परिजन पहले उसकी झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। हालत गंभीर होने पर परिजन डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने एक व्यक्ति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed