फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl student and student committed suicide by hanging

Azamgarh News: छात्रा व छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

Sun, 26 Nov 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Girl student and student committed suicide by hanging
जिले के अगल-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात एक छात्र व एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है। छात्रा बिलरियागंज थाना क्षेत्र की तो छात्र जहानागंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना के रामपुर हज्जामपट्टी गांव निवासिनी दिशा गुप्ता 18 जैगहा बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने के साथ ही कंप्यूटर सीखती थी। शनिवार की शाम वह कोचिंग से घर लौटी थी।
विज्ञापन

उस वक्त घर पर कोई नहीं था। कुछ देर उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो दिशा को छत के पंखा से लटकता देखा। वह भागकर मां के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर लोगों भीड़ जुट गई। परिजन व ग्रामीण छात्रा के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। किसी ने सूचना पुलिस को दे दी तो पुलिस ने पंचनामा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। मृतका के एक भाई व एक बहन बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना शहर कोतवाली के बदरका मुहल्ले में हुई। जहानागंज थाना के सेेमलवल चकिया गांव निवासी सौरभ यादव 17 शहर के बदरका मुहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहता था। वह इंटर में पढ़ता था। शनिवार की रात अपने रूममेट अमरनाथ के साथ वह खाना गया। इसके बाद रूममेट अमरनाथ पढ़ने के लिए कमरे के बाहर चला गया। रात लगभग नौ बजे रूममेट कमरे पर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। मकान मालिक को सूचना देने के बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया तो सौरभ पंखे से गमछे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed