फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl saved life by jumping from car

अपहरणकर्ताओं की कार से कूदकर छात्रा ने बचाई जान

Sat, 07 Sep 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Girl saved life by jumping from car
पवई। कालेज जा रही बीए की एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं के चंगुल से खुद को बचा लिया। दो मनबढ़ उसे जबरन कार में बैठाकर ले जा रहे थे। पचरुखवां मोड़ पर कार की गति धीमी हुई तो छात्रा कार से कूद गई। उधर छात्रा के शोर मचाने पर आगे और पीछे से घेराबंदी कर लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती आजमगढ़ से सटे सुल्तानपुर जिले के कलान क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय से बीए कर रही है। वह बीए भाग दो की छात्रा है। शनिवार की सुबह वह साइकल से अपने कालेज जा रही थी। मैगना बाजार के आगे पहुंची तभी कोहड़ा गांव निवासी ताबिश (19) पुत्र एजाज और ननिहाल में रह रहा जौनपुर के भदेठी गांव निवासी अयूब रहमान (23) पुत्र जुनैद अपनी कार से पहुंचे। छात्रा की साइकल में कार से टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और इलाज का बहाना बनाकर उसे जबरन कार में बैठाकर भागने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर लोग कार का पीछा करने लगे। वहीं कुछ लोगों से संपर्क कर आगे से भी लोगों को घेराबंदी करने को कहा। पचरुखवां मोड़ पर जैसे ही कार की गति धीमी हुई छात्रा कार से कूद गई। उसे चोटें भी आई है। छात्रा के कार से कूदते ही मनबढ़ों ने कार रोक दी। इतने में पीछा कर रहे लोग पहुंच गए। दोनों को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस आरोपियों का अगला-पिछला रिकार्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed