फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl's body found hanging from fan, chaos

पंखे से लटकता मिला युवती का शव, कोहराम

Mon, 08 Aug 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging from fan, chaos
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का शव उसके कमरे में ही पंखे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पिता ने एक युवक पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। लाडो गांव निवासिनी प्रीति चौहान (18) पुत्री नेबूलाल हाईस्कूल की छात्रा थी। शनिवार की रात भी वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार की सुबह जब वह देर तक सोकर नहीं उठी तो परिजन उसे जगाने गए। कमरे में घुसते ही परिजनों ने प्रीति को पंखे से रस्सी के सहारे लटकता देखा तो उनके होश ही उड़ गए। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता के अनुसार उसकी पुत्री को गांव का ही एक युवक आए दिन परेशान करता था। जिसके चलते ही उसकी पुत्री ने आत्महत्या किया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed