{"_id":"5d7548b58ebc3e93a76fe22c","slug":"girl-dies-in-suspicious-circumstances-azamgarh-news-vns482709313","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के परसौली गांव में रविवार की दोपहर एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में छत के चुल्ले के सहारे दुपट्टे से लटक रही थी। घटना के बाद परिवार के लोग बगैर पुलिस को सूचना दिए ही लाश का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस भीरा मोड़ के पास शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। युवती अपनी बुआ के घर पर रह रही थी।
मृत युवती अंतिमा मौर्य (20) पुत्र स्व. कैलाश जौनपुर जिले के चंदवक थाने के तरांव गांव की रहने वाली थी। परिवार की स्थिति ठीक न होने पर वह बरदह थाना क्षेत्र के परसौली गांव निवासी अपने फूफा रामबृज मौर्य के यहां रह रही थी। यहीं से वह बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। रविवार की दोपहर अंतिमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में छत के चुल्ले से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। परिवार की एक लड़की किसी काम से अंतिमा के कमरे में गई तो उसकी लाश देखकर शोर मचाई तब जाकर लोगों को जानकारी हुई। परिवार के लोग बगैर पुलिस को सूचना दिए ही लाश का अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे। तभी किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दे दिया। पुलिस भीरा मोड़ पर घेराबंदी कर गाड़ी रोकवाकर लाश कब्जे में लेकर थाने चली गई। थाने में ही अंतिमा की मां भी पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी आत्महत्या कर ली है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस अंतिमा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी है। प्रभारी निरीक्षक बरदह श्रीधर पांडेय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।