फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl child hold glucose bottle for hours for treatment of Nana in azamgarh district hospital UP

यूपी के जिला अस्पताल का हाल: ग्लूकोज चढ़ाने के लिए नहीं था स्टैंड, नाना के इलाज के लिए मासूम घंटों बोतल लेकर खड़ी रही

Sun, 26 Sep 2021 06:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 Sep 2021 06:44 PM IST
सार

आजमगढ़ जिला अस्पताल में बोतल स्टैंड न होने पर डॉक्टर ने मासूम के हाथ में बोतल थमा दी और वह बोतल लेकर घंटों खड़ी रही।

विज्ञापन
Girl child hold glucose bottle for hours for treatment of Nana in azamgarh district hospital UP
ग्लूकोज की बोतल लेकर खड़ी बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जिला अस्पताल में एक मासूम बच्ची को अपने नाना के इलाज के लिए बोतल स्टैंड बनकर खड़ा होना पड़ा। अस्पताल में स्टैंड न होने की वजह से बच्ची बोतल हाथ में लेकर खड़ी हो गई, और नाना को ग्लूकोज चढ़ाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़उसा बुजुर्ग गांव निवासी दशरथ सिंह(60) पुत्र स्व. हरिनरायण सिंह का गांव में पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी पड़ोसी जब विवादित जमीन पर स्थित मंदिर को तोड़ने लगे तो विवाद हो गया और पड़ोसियों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इसमें दशरथ सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिश्तों का कत्ल: बनारस में शख्स ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को हथौड़े से मार डाला, घरेलू विवाद में खौफनाक वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल की मासूम को बना दिया बोतल स्टैंड
परिजन उन्हें इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर ने देखा और ग्लूकोज की बोतल लगा दी। लेकिन बोतल टांगने के लिए स्टैंड की व्यवस्था नहीं की गई। अस्पताल प्रशासन ने बोतल मरीज की नतिनी 6 वर्षीया नैना को थमा दी और फिर चले गए।

नाना के इलाज में मासूम नैना घंटों बोतल स्टैंड बनकर दोनों हाथों में ग्लूकोज की बोतल लेकर खड़ी रही। यह देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और कुछ लोगों ने फोटो व वीडियो भी बनान शुरू कर दिया। तब जाकर अस्पताल कर्मी हरकत में आए आनन-फानन बोटल स्टैंड लाकर ग्लूकोज की बोतल उस पर टांग दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed