फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl child died by truck return home in azamgarh

आजमगढ़: बुआ के घर से मां के साथ लौट रही मासूम ट्रक के नीचे आई, दबकर हुई मौत

Thu, 27 May 2021 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 May 2021 03:56 PM IST
सार

हादसा तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर चौराहे पर हुआ। बच्ची अपने मामा और मां के साथ बाइक पर सवार थी। बाइक से गिरकर वह ट्रक के नीचे आ गई।

विज्ञापन
Girl child died by truck return home in azamgarh
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर चौराहे पर गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे अनियंत्रित बाइक से गिर मासूम बच्ची ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जिससे कुचल कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वह अपने बुआ के घर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होकर मां और भाई के साथ मामा की बाइक से वापस घर लौट रही थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तरवां थाना के भरथीपुर गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी सरोज अपने भाई राजीव कुमार के साथ बाइक से बेटं हिमांशु(8) व बेटी परी(5) के साथ ननद के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने मेहनाजपुर गई थी। रात में वैवाहिक समारोह का जश्न मनाने के बाद सभी गुरुवार की सुबह बाइक से ही घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


परमानपुर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हुई और परी बाइक से गिर कर बगल से गुजर रहे ट्रक के पहिए के नीचे चली गई। जिससे कुचल कर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से बच्ची की मां, भाई व मामा स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिट्टी लदी ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं बच्ची का शव पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका दो बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed