फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghazipur woman dies after falling from moving bike

Azamgarh News: चलती बाइक से गिर कर गाजीपुर की महिला की मौत

Fri, 23 Feb 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur woman dies after falling from moving bike
देवगांव पल्हना मार्ग पर बुधवार को चलती बाइक से एक महिला गिर गई। जिससे उसे गंभीर चोट लगी और जब तक इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सादात थानांतर्गत मंगारी गांव निवासिनी श्याम कुंवर देवी 56 बुधवार को अपने पुत्र पिंटू के साथ बाइक से लालगंज कस्बा आयी थी। यहां वह अपने किसी रिश्तेदार को अस्पताल में देखने आयी थी। दिन में ढाई बजे वह पुत्र के साथ वापस घर जाने के लिए लालगंज से निकली। अभी वह देवगांव-पल्हना मार्ग पर ही पहुंची थी कि अचानक चलती बाइक से नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जाती तब तक मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची देवगांव कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed