फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghagra in spate , exodus

घाघरा उफान पर, पलायन शुरू

Sat, 30 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 30 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 Ghagra in spate , exodus
बाढ़
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम निरंतर जारी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की धड़कन तेज हो गई है। वहीं कटान के डर से ग्रामीण अब अपना आशियाना खुद ही उजाड़ने लगे हैं। 
विज्ञापन


जनपद की उत्तरी सीमा पर बहने वाली घाघरा धीरे-धीरे अपने रौद्र रूप की ओर बढ़ रही है। जिसे देख ग्रामीणों की धड़कन बढ़ गई है। नदी के जलस्तर में बढ़ाव का क्रम निरंतर जारी है। शुक्रवार की शाम चार बजे बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.82 मीटर और डिघिया गेज पर 70.99 मीटर रिकार्ड किया गया था। जो शनिवार की शाम चार बजे बढ़कर बदरहुंआ गेज पर 71.96 मीटर और डिघिया गेज पर 71.10 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 38 सेमी और डिघिया गेज पर खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 70 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं नदी तेजी से कृषि योग्य भूमि को अपने आगोश में लेती जा रही है। जिसे देख ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वहीं देवाराखास राजा के मुराली का पुरवा के लोग कटान के कारण पलायन करने को विवश है। ग्रामीण स्वयं अपने हाथों से अपने आशियाने को उजाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं घर के दरवाजे पर लगे पेड़ों केे काटकर भी अपने साथ ले जा रहे हैं। घर उजाड़ने के दौरान उनके घरों से अनेक विषैले जंतु भी निकल रहे हैं। देवारा खास राजा के ग्राम प्रधान पल्टन यादव लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में मदद करने में लगे हैं। बाढ़ चौकी के पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर है। जहां लगभग 50 गांवों के ग्रामीण अपना इलाज कराने के लिए आते हैं। चिकित्सा प्रभारी हरैया डा. देवानंद ने बताया कि सर्प काटने की दवा और सुई बाढ़ केंद्रों पर है। अगर बाढ़ केंद्रों की स्थिति देखें तो वह अक्सर बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed