फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghagra crossed the red mark on the Dighiya gauge

डिघिया गेज पर लाल निशान पार हुई घाघरा

Thu, 22 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ghagra crossed the red mark on the Dighiya gauge
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में शारदा बैराज से सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके कारण नदी का जलस्तर डिघिया गेज पर लाल निशान के पार पहुंच गया है। जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान डिघिया पर 53 व बदरहुंआ में 52 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के बाढ़ की चपेट में आने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर 70.07 मीटर दर्ज किया गया था, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 70.60 मीटर हो गया। बदरहुआ गेज पर बुधवार को नदी का जलस्तर 70.71 मीटर दर्ज किया गया था, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 71.23 मीटर हो गया। बुधवार को शारदा बैराज से साढ़े चार लाख क्यूसेक और बृहस्पतिवार को ढाई लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। इससे ग्रामीणों में बाढ़ की चपेट में आने की चिंता सताने लगी है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश व बनबसा, शारदा बैराज से रिलीज किए जा रहे पानी से घाघरा नदी का जलस्तर रोजाना बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर डिघिया नाले पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। इससे आसपास के गांवों के लोग चिंतित हैं। बाढ़ खंड के लिपिक ज्योति प्रकाश ने मुताबिक बुधवार को साढ़े चार लाख क्यूसेक और बृहस्पतिवार को ढाई लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। हालांकि पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से नदी का जलस्तर मंगलवार से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों और पशुओं की परेशानी बढ़ गई है। नदी किनारे गांगेपुर, परसिया गांव के पास महुला गढ़वल बंधे के पास भी पानी पहुंच गया और तेजी से गांव की ओर रुख करने लगा है। सबसे ज्यादा परेशानी औघड़ गंज, कुड़ही, अचल नगर, देवारा खास राजा, गांगेपुर, परसिया आदि गांवों के ग्रामीणों को हो रही हैं। गांगेपुर और परसिया क्षेत्र भी बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed