फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra started decreasing, there was no reduction in cutting

घटने लगी घाघरा, कटान में नहीं आई कमी

Wed, 11 Aug 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra started decreasing, there was no reduction in cutting
सगड़ी तहसील के गांगेपुर में हो रही कटान को रोकने के लिए लगाई गई बोरियां। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर कम हो रहा है लेकिन कटान कम होने का नाम नहीं ले रही है। वर्तमान में घाघरा नदी गांगेपुर रिंग बांध से मात्र पांच मीटर की दूरी पर कटान कर रही है।
विज्ञापन

हरैया विकासखंड के देवारा खास राजा बगहवा गांव में घाघरा नदी की कटान जारी है। वहीं गांगेपुर, मठिया, परसिया में भूमि कटान अब भी जारी है। गांगेपुर रिंग बांध के पास घाघरा की कटान तेज हो गई है। बीते दिनों घाघरा नदी देवारा खास राजा, अचल नगर, गांगेपुर, मठिया, परासिया सहित आसपास के गांवों में कटान कर कृषि योग्य भूमि सहित घरों को निगल रही है। कटान की जद में आए ग्रामीण अपने खून पसीने की कमाई से बनाए गए अपने आशियानों को खुद ही तोड़कर सुरक्षित स्थानों को पलायन कर रहे हैं। घाघरा नदी गांगेपुर, बगहवा में अभी कटान कर रही है। अब तक सैकड़ों बीघा फसल लगी भूमि नदी में समा चुकी है। बीते 15 दिनों से शुरू हुई घाघरा नदी की कटान से बगहवा में घाघरा नदी में करीब 10 घर नदी में समा गए हैं। सहायक अभियंता धनंजय यादव की देखरेख में घाघरा नदी में बंबूक्रेट, मिट्टी, बल्ली पाइलिंग सहित बोरियों में रोड़ा भरकर डालने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया। निरंतर काम करवाया जा रहा है। कटान रोकने को हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बगहवा देवारा खास राजा में घाघरा नदी के मुहाने पर रोपन, शिव लखन, दसवानी, राजाराम, राज नारायण, उदयभान, कंतू, सूर्यभान यादव, संजय, राघव आदि लोग हैं। 18 करोड़ की लागत से बने ठोकर के कटने का कार्य जारी है। एक अवर अभियंता ने बताया कि कल से परियोजना के ठेकेदार अपने बनाए गए ठोकर की सुरक्षा करेंगे। परियोजना के ठेकेदार द्वारा लाया गया बोर्डर और मिट्टी सर्वाधिक घाघरा की कटान में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed