फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra river reaches 15 cm above the danger point at Dighia drain

Azamgarh News: डिघिया नाले पर खतरा बिंदु से 15 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा

Thu, 18 Sep 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra river reaches 15 cm above the danger point at Dighia drain
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर फिर बढ़ना शुरू हो गया है, घाघरा नदी का जलस्तर इस समय खतरे के निशान से डिघिया नाले पर 15 सेमी ऊपर और बदरहुंआ नाले पर 24 सेमी नीचे है। लेकिन कटान की रफ्तार ने किसानों और ग्रामीणों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

घाघरा में इस समय कुल 319088 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इसमें गिरजा बैराज से 131478 क्यूसेक, शारदा बैराज से 168408 और सरयू बैराज से 19202 क्यसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। नदी के बढ़ने और लहरों से खेत तेजी से नदी में समा रहे हैं। लहरें खेतों को अपने में समाहित करते हुए गांव की ओर बढ़ रही हैं। ग्रामीण अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कटान रोकने का कोई उपाय नहीं किया गया। सगड़ी तहसील के देवारा खास राजा के मजरा झगरहवा और सहबदिया गांव में आबादी के पास और खेत कटान की चपेट में आ गए हैं। लोग असहाय होकर अपनी उपजाऊ जमीन को धारा में समाते देख रहे हैं। अब तक करीब 45 बीघा खेत नदी में समा गए। मंगलवार को बदरहुआ नाले पर घाघरा का जलस्तर शाम चार बजे 71.04 मीटर था जो बुधवार को 20 सेमी बढ़कर 71.24 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर 70.37 मीटर से 18 सेमी बढ़कर 70.55 मीटर हो गया। बदरहुआ पर न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है वही, डिघिया नाले पर न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता शिवकुमार ने बताया कि इस समय नदी थोड़ी बढ़ रही है। इसका असर अभी दो दिनों तक रहेगा हालांकि अभी इससे कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed