फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra retreated from the red mark, cutting is getting faster

लाल निशान से पीछे हटी घाघरा, कटान हो रहा तेज

Fri, 26 Aug 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra retreated from the red mark, cutting is getting faster
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर कभी घट रहा तो कभी बढ़ रहा है। इससे देवारावासियों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। इस समय नदी में कटान तेज हो गई है। अब तक दर्जनों किसानों की सैंकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि पानी में समा चुकी है। 24 घंटे नदी का जलस्तर घटा है। शुक्रवार को बदरहुवां में 30 सेमी व डिघिया में 28 सेमी का घटी है। बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। बृहस्पतिवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.44 मीटर दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को 30 सेमी घटकर 70.14 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर बृहस्पतिवार को जलस्तर 69.82 मीटर था जो बृहस्पतिवार को 28 सेमी घटकर 69.54 मीटर हो गया। नदी चाहे बढ़ रही हो या घट रही हो लेकिन दोनों परिस्थितियों में कटान जारी है। कटान को लेकर सीमावर्ती गांवों के लोग काफी परेशान हैं। कई गांवों के किसानों की कृषि योग्य भूमि नदी में समा चुकी है। उर्दिहा, परसिया, सहबदिया, महुला आदि गांवों के किसानों की जमीन काट रही है। उर्दिहा गांव निवासी भिमली, फूलमति, सीमा, वीरचंद, लालचंद, बसंत, कलेंदर, हरेंद्र, किसमती, जयप्रकाश, नंदकिशोर, उमेश आदि की जमीन घाघरा नदी की कटान में समाहित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed