फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra reached 18 cm in Badarhua and 64 cm in Dighia above the danger point

Azamgarh News: बदरहुंआ में 18 तो डिघिया में 64 सेमी खतरा बिंदु से ऊपर पहुंची घाघरा

Tue, 23 Jul 2024 04:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra reached 18 cm in Badarhua and 64 cm in Dighia above the danger point
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसके कारण लोग पलायन करने को विवश हो गए हैं। सोमवार को नदी बदरहुंआ में 18 तो डिघिया पर 64 सेमी खतरा बिंदु से ऊपर पहुंच गई। क्षेत्र के चार गांवों के रास्तों पर बाढ़ का पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन


करीब आधा दर्जन लोगों का मकान घाघरा नदी में कटने के लिए तैयार है। इसमें वीरेंद्र, राम प्रसाद ,केडी चंद, मेल्हू, राजनाथ, कृपाल, राम प्रसाद, सहादुर, लीलावती आदि का घर है जो कभी भी घाघरा में विलीन हो सकता है। प्राथमिक विद्यालय बगहवा जो घाघरा के कटान से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर पर है। वह भी घाघरा में विलीन हो सकता है।
विज्ञापन



तहसीलदार ने की लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील
लाटघाट। तेज हो रही काटन की सूचना पर सोमवार की सुबह तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे देवारा खास राजा झगरहवा पहुंचे। ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि आप सभी लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाएं, आपके लिए रैन बसेरा विद्यालय को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 36 कटान प्रभावित लोगों के खाते में पांच रुपये भेज दिया गया है। जिसमें अशर्फी, अवधेश, भगवंती, हरेंद्र, इंद्रेश, जयराम, कमलेश, कन्हैया, कोमल, कृपाल, लछिराम, लालचंद, महेश, मीणा, मुरली, पलटन, राहुल, राजेश, राजकुमार, रमाकांत, वीरेंद्र, रमाशंकर, रंजीत, रणविजय, संजय आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तरफ नदी की धार, बीच में रह रहे लोग

लाटघाट। देवरा खास राजा गांव के त्रिलोकी का पुरवा बस्ती जब कट गई, तो लोग वहीं कुछ दूरी पर जाकर बस गए। वह जहां बसे वह ऊंचा स्थान है। जिसके दोनों तरफ घाघरा नदी की जल धारा बह रही है। इसके बीच में ही मुंशी, सजगू, भीमली, सेवक, बहादुर, पथरु, फूल बदन, भोला, लालचंद, सूरजभान अपनी झोपड़ी डालकर पशुओं के साथ रह रहे हैं।


घाघरा नदी का जलस्तर,

लाटघाट। बदरहुंआ नाले पर रविवार की शाम घाघरा नदी का जलस्तर 71.42 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को 44 सेमी बढ़कर 71.86 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर रविवार को नदी का जलस्तर 70.70 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को 34 सेमी बढ़कर 71.04 मीटर हो गया। बदरहुंआ गेज पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। वहीं डिघिया गेज पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 शून्य मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.52 मीटर है। नदी में विभिन्न बैराजों से दो लाख 94 हजार 227 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे नदी के जलस्तर में अभी कमी आने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed