{"_id":"610987ab8ebc3eaaba5f46ed","slug":"ghaghra-is-cutting-near-the-village-of-baghwa-azamgarh-news-vns604122419","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगहवा गांव के पास कटान कर रही घाघरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगहवा गांव के पास कटान कर रही घाघरा
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार कई दिनों तक बढ़ने के बाद अब घटने लगा है। मंगलवार को घाघरा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई। वहीं नदी द्वारा देवारा खास राजा गांव के बगहवा में कटान की जा रही है।
सोमवार की शाम डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर 70.74 मीटर दर्ज किया गया था जो मंगलवार को 70.65 मीटर दर्ज किया गया। वहीं बदरहुंआ गेज पर सोमवार को 71.39 मीटर दर्ज किया गया था जो मंगलवार को घटकर 71.29 मीटर हो गया है। नदी गांगेपुर रिंग बंधे को काटने पर उतारू है। कटान को रोकने के लिए प्रशासन दिन रात कार्य करवा रहा है। यहां पर पत्थर ट्रैक्टर से लाकर डाला जा रहा है। बांस का कैरेट बनाकर उसे बोरी में ईंट भरकर कर डाला जा रहा है। बोरियों में मिट्टी भरकर प्लास्टिक के कैरेट में डाला जा रहा है। लेकिन घाघरा नदी की कटान को रोकने में कामयाबी नहीं मिल रही है वह गांगेपुर रिंग बंधे पर दबाव बनाए हुए हैं। देवारा खास राजा के बगहवा गांव के पास घाघरा नदी कटान कर रही है। यहां घाघरा नदी खेती के साथ-साथ आबादी की जमीन रोज धीरे-धीरे काट रही है। खरैलिया ढ़ाला से सोनौरा संपर्क मार्ग, मानिकपुर से अभ्भनपट्टी संपर्क मार्ग, हाजीपुर से देवाराखास राजा संपर्क मार्गों पर पानी होने से देवारा वासी अपने सामानों को सर पर रख कर पानी में आवागमन कर रहे हैं। अपने रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी के लिए बीमार पड़ने पर दवा की लेने के लिए बंधे पर ही आना पड़ता है। झोलाछाप डॉक्टर से दवा लेने के लिए देवारावासी मजबूर है।