फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra decreased, harvesting increased

घाघरा घटी, कटान में रही तेजी

Wed, 27 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra decreased, harvesting increased
लाटघाट। हरैया विकास खंड के उर्दिहा गांव में बना श्मशान घाट घाघरा नदी की कटान का भेंट चढ़ रहा है। श्मशान घाट का संपर्क मार्ग कट गया है। नदी का कटान अभी भी जारी है। सगड़ी तहसील के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर भले ही घट रहा है पर किसानों की जमीन अनवरत घटती जा रही है। बदरहुवा गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे 70.26 मीटर पर रहा। खतरा बिंदू 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। सोमवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.23 मीटर दर्ज किया गया था। जो मंगलवार को 25 सेमी घटकर 69.98 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर सोमवार को जलस्तर 69.63 मीटर था जो मंगलवार को 24 सेमी घटकर 69.39 मीटर हो गया। नदी किसानों की कृषि योग्य जमीन काटती जा रही है। उन्हें भूमिहीन बना रही है। नदी के कटान के आगोश में अब उर्दिहां में नदी के पास 24 लाख की लागत से बना श्मशान घाटभी आ गया है। कटान के कारण आसपास की जमीन नदी में समा गई है। जिससें नदी शवदाह के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed