फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra cut 100 bighas of land in Urdiha

घाघरा ने उर्दिहा में काटी 100 बीघा जमीन

Sat, 30 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra cut 100 bighas of land in Urdiha
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। जलस्तर में बढोत्तरी के साथ ही नदी की कटान निरंतर जारी है। शनिवार तक नदी उर्दिहा गांव के किसानों की 100 बीघा जमीन को काटकर अपने आगोश में ले चुकी है। घाघरा नदी का जलस्तर धीमी गति से बढ़ रही हैं, कटान बदस्तूर जारी है। उर्दिहा गांव में जहां लगातार कटान तेज कर रही हैं, वहीं परसिया और सहबदिया में कटान होने से किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं। उर्दिहा गांव में कटान होने से रामबदन, राम लखन, गुलाइची, फूलमती, कलंदर, ओमप्रकाश, निर्मला, नर्सिंग, उमेश, सुरेश, मनोज आदि दर्जनों किसानों की लगभग 100 बीघा जमीन घाघरा में विलीन हो चुकी है। घाघरा नदी 24 घंटे में बदरहुंआ पर 14 सेमी बढ़ी तो डिघिया पर 15 सेमी बढ़ाव दर्ज किया गया। बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदू 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। शुक्रवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.26 मीटर दर्ज किया गया था। जो शनिवार को 14 सेमी बढ़कर 70.40 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर शुक्रवार को जलस्तर 69.65 मीटर था जो शनिवार को 15 सेमी बढ़कर 69.80 मीटर पर रहा। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव में कटान से किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं, जिससे किसान सहमे हुए हैं। उर्दिहा गांव में कटान से जहां किसान परेशान हैं वहीं सहबदिया और परसिया गांव के किसानों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं।किसानों का कहना है कि हमारी कटी हुई जमीन का मुआवजा देने के लिए अभी तक राजस्व कर्मी भी गांव में नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed