फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaggar water level decreased, erosion increased in three villages

Azamgarh News: घाघरा का जलस्तर घटा तीन गांवों में कटान तेज

Tue, 26 Aug 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ghaggar water level decreased, erosion increased in three villages
24 देवारा खास राजा बगहवा में हो रही कटान। संवाद - फोटो : गांव में जांच करते अ​धिकारी।
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर बीते 24 घंटों में पांच से छह सेंटीमीटर कम हुआ है। रविवार शाम चार बजे बदरहुआ नाले पर जलस्तर 71.17 मीटर था, जो सोमवार को छह सेंटीमीटर घटकर 71.11 मीटर हो गया। वहीं, डिघिया नाले पर जलस्तर 70.46 मीटर से पांच सेंटीमीटर कम होकर 70.41 मीटर दर्ज किया गया। घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर होने के बाद भी लोगों की चिंता कम नहीं हुई है। ऊपर से पानी का डिस्चार्ज जारी है। इससे स्थानीय लोगों में डर है कि जलस्तर फिर से बढ़ सकता है।
विज्ञापन

जलस्तर में कमी के कारण नदी के किनारे कटान तेज हो गई है। तटवर्ती गांव गंगापुर, देवारा खास राजा और सहवदिया में घाघरा नदी जमीन काट रही है, जिससे वहां के निवासियों में चिंता बढ़ गई है। रविवार शाम चार बजे बदरहुआ नाले पर जलस्तर 71.17 मीटर था, जो सोमवार को छह सेंटीमीटर घटकर 71.11 मीटर हो गया। वहीं, डिघिया नाले पर जलस्तर 70.46 मीटर से पांच सेंटीमीटर कम होकर 70.41 मीटर दर्ज किया गया। बदरहुआ नाले पर न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। डिघिया नाले पर न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता शिवकुमार ने बताया कि अभी कोई खतरा नहीं है। जलस्तर स्थिर होने के बाद पानी घट रहा है और बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed