{"_id":"62756e1f51eddc661a738ea3","slug":"get-verified-farmers-benefited-from-pm-kisan-samman-nidhi-azamgarh-news-vns652182371","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान सम्मान निधि से लाभांवित कृषकों का कराएं सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम किसान सम्मान निधि से लाभांवित कृषकों का कराएं सत्यापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम विशाल भारद्वाज ने निर्देश दिया कि केंद्र पोषित योजना पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जनपद के लाभान्वित कृषकों के सत्यापन, ग्राम सभावार हितग्राहियों की सूची का अवलोकन, अपात्र कृषकों का चिन्हांकन एवं योजना के लाभ से वंचित शत-प्रतिशत पात्र कृषकों को लाभांवित करें। डीएम ने उक्त बातें बृहस्पतिवार को आयोजित जूम मिटिंग में कही।
डीएम ने योजना के सभी लाभार्थी कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के संबंध में उप कृषि निदेशक, समस्त एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, कृषि एवं संवर्गीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया। शासन के मंशानुरूप सोशल आडिट कार्यक्रम का प्रभावी क्रियांवयन सुनिश्चित किए जाने के लिए समस्त एसडीएम अपनी अध्यक्षता में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से सोशल आडिट कार्यक्रम के लिए नामित कृषि, राजस्व, विकास, पंचायत विभाग के कार्मिकों का प्रशिक्षण उप संभागवार पूर्ण कराएं। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि इस कार्य के लिए कृषि, राजस्व, विकास, पंचायत विभाग के कार्मिकों को प्रशिक्षित कर सम्मानित कृषक बंधुओं की योजना से संबंधित कार्यों को उनके ग्राम में ही पूर्ण कराया जाएगा। उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में सोशल आडिट कई चरणों में पूरी की जाएगी, जिसके तहत ग्राम सभा के सार्वजनिक स्थल पर सूची चस्पा करना, ग्राम सभा में लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाना, द्वितीय चरण के बाद अपात्र व छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कराना तथा पात्र लाभार्थियों का पीएम किसान पोर्टल के ओपेन सोर्स पर पंजीकरण कराया जाएगा।