{"_id":"64c94e80d72a6c6bbd01f474","slug":"get-ready-for-the-closing-ceremony-of-amrit-mahotsav-dm-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-1990-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत महोत्सव के समापन समारोह की तैयारी में जुटें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत महोत्सव के समापन समारोह की तैयारी में जुटें : डीएम
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के आयोजन के लिए ब्लाॅक स्तर पर कराए जाने वाले कार्यक्रमों का माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है। बीएसए, डीआईओएस व उच्च शिक्षा अधिकारियों से उत्सव का माहौल बनाने को कहा। वह सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि पेट्रोल पंप, इंडस्ट्री, व्यापार मंडल, खंड विकास अधिकारी अपने कार्यालय आदि की साफ-सफाई कराते हुए सजावट करा लें। 15 अगस्त से पहले अमृत सरोवर को तैयार करा लिए जाए। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन तीन चरणों ग्राम स्तरीय कार्यक्रम, पंचायत स्तरीय कार्यक्रम, ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम होंगे।
कहा कि नौ अगस्त को प्रातः अमृत सरोवर, पंचायत भवन, विद्यालयों, शहीद स्थलों, अमृत वाटिकाओं, सामुदायिक केंद्रों में से किसी भी चयनित स्थान पर बैठकों का आयोजन कराया जाए। ग्रामों, पंचायतों से मिट्टी-कलश अमृत यात्रा का शुभारंभ करते हुए ब्लाक स्तर पर 16 से 20 अगस्त तक पहुंचाए जाएंगे। एकत्रित कलशों में से एक-एक कलश प्रति ग्राम पंचायत प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों तक चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, समस्त एसडीएम सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।