फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   General Studies was difficult, more questions were asked from grammar and literature.

Azamgarh News: सामान्य अध्ययन रहा कठिन, व्याकरण व साहित्य के प्रश्न ज्यादा पूछे गए

Sun, 07 Dec 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
General Studies was difficult, more questions were asked from grammar and literature.
सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा (एलटी ग्रेड) की परीक्षा जिले में शनिवार को शुरू हुई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन थोड़ा कठिन रहा। व्याकरण व साहित्य के प्रश्न भी अधिक पूछे गए थे।
विज्ञापन

कुछ सवालों ने उन्हें काफी उलझाए रखा। हिंदी से जुड़े भी कई सवाल पूछे गए थे। इसमें एक सवाल ध्रुवस्वामिनी के नाटककार का नाम पूछा गया था। साथ ही चार विकल्प दिए गए थे। जिले के आठ केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 7086 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इमें से 4572 ने परीक्षा दी और 2514 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। शनिवार को आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चली। पहली पाली की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि जनरल के क्वेश्चन तो सही थे पर गणित काफी कठिन पूछा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमूमन प्री परीक्षा में इतने टफ सवाल नहीं पूछे जाते। इससे पहले केंद्रों पर काफी सख्ती और चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को अंदर जाने का मौका दिया गया।
पहली पाली की परीक्षा में 3534 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2196 उपस्थित और 1338 अनुपस्थित थे।
वहीं दूसरी पाली में 3552 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 2376 उपस्थित और 1176 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed