फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   General OPD of Azamgarh District Hospital will start in two days

दो दिनों में शुरू हो जाएगी आजमगढ़ जिला अस्पताल की सामान्य ओपीडी

Wed, 27 May 2020 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
General OPD of Azamgarh District Hospital will start in two days
जिला अस्पताल में संक्रमण के बाद पीपी किट पहनकर कार्य करते चिकित्सक। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा के बंद हो जाने से सामान्य मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है और एक से दो दिनों में ही अस्पताल की ओपीडी पुन: शुरू कराए जाने की रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। जिसके चलते कोरोना संदिग्ध मरीज यहां लाए जा रहे है। सैंपल लेने का काम भी यहां हो रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पॉजिटिव मरीज को मेडिकल कालेज में आइसोलेट कराया जा रहा है। जिला अस्पताल में तैनात व आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करने वाले फिजिशियन का भी सैंपल जांच में गया था और वो पॉजिटिव पाए गए। हालांकि इसके पहले से ही अस्पताल प्रशासन ने सामान्य ओपीडी को बंद कर दिया था। डॉक्टर की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद पूरा अस्पताल सील कर दिया गया है। जिससे सामान्य रोग के मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है और एक-दो दिनों में ही सामान्य ओपीडी शुरू कराने की रणनीति बन रही है। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि दो दिनों में ओपीडी शुरू कराने को लेकर अस्पताल प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर रणनीति तय की जाएगी। पॉजिटिव डॉक्टर का ओपीडी कक्ष सील रहेगा और अन्य डॉक्टरों के ओपीडी कक्ष के साथ ही अस्पताल परिसर को सैनिटाइज करा कर ओपीडी खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed