फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gbrgichor staged in Bhojpuri

भोजपुरी में गबरघिचोर नाटक का मंचन

Thu, 31 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 31 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Gbrgichor staged in Bhojpuri
रंग महोत्सव की बुधवार को हुई चौथी शाम शिक्षाविद विश्वंभर नाथ मिश्र को समर्पित रही। महोत्सव का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल, डा. वंदना द्विवेदी और डा. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया।
विज्ञापन


इसके बाद शुरू हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर। जिसमें इंडियन रेडक्रास सोसायटी कटक उड़ीसा के मंदबुद्घि बच्चों ने उड़िया नृत्य की प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


 नटराज कला मंच पुणे महाराष्ट्र से आई रेवती जावलेकर ने आधुनिक नृत्य की प्रस्तुति दी तो गणेश आचार्या डांस एकेडमी मिर्जापुर की श्रीकृष्ण लीला समूह नृत्य की प्रस्तुति ने सबको भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उड़ीसा से आए कलाकारों द्वारा संभलपुरी नृत्य और छत्तीसगढ़ से आए कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी नृत्य की प्रस्तुति की। इसके बाद अंग नाट्य मंच बरियारपुर मुंगेर बिहार द्वारा नाटक 'आह्वान' का मंचन किया गया

 दूसरी नाट्य प्रस्तुति में रंगाश्रम गोरखपुर द्वारा केसी सेन के निर्देशन में नाटक 'बगिया बाछा राम की' मनमोहक प्रस्तुति की गई। नाटक में कलाकारों ने एक व्यक्ति की अति महत्वाकांक्षा को कलाकारों ने मंच उकेरा।

 तीसरा नाटक अपरमिता बलिया द्वारा भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की अमर कृति लोक नाट्य 'गबर घिचोर' का मंचन किया गया। नाटक में कलाकारों ने यह दर्शाया कि दर्द उसको होता है जिसका बेटा होता है।


उड़ीसा के कलाकारों द्वारा हरकोसाह के निर्देशन में नाटक 'चिड़िया का मनीसा' पेश किया गया। नाटक में मनुष्य की स्वार्थपरता को दिखाया गया।

पांचवी प्रस्तुति झारखंड के कलाकारों द्वारा अनिल सिहं के निर्देशन में नाटक 'आखिरी पन्ना' का मंचन कर नारी सशक्तिकरण को दर्शाया गया। रज्जन वर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव,

अनीता सेठ, अनीता साइलेस, सपना बनर्जी, केके सेठ, नीलिमा श्रीवास्तव, ज्योति, सुधीर शर्मा, दिवाकर, आशीष आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed