फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gas cylinder burst while cooking, ten people injured

खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, दस लोग घायल

Fri, 24 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder burst while cooking, ten people injured
निजामाबाद। क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाने में खाना बनाते समय एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव में जुट गए। सिलेंडर फटने से आसपास के कई घर प्रभावित हुए हैं। मौके पर सीओ सदर भी पहुंच राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। निजामाबाद थाना क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाने गांव निवासी लालमन की बहु साधना पत्नी गुल्लू शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गैस पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने से लालमन व शहबाज के घर की छत गिर गई। इस घटना में करीब दस लोग घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही। गांव के लोगों ने आनन-फानन घायलों को रानी की सराय सीएचसी पर ले गए जहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में मैसर (45) पुत्र आतुर, फुजैल (23) पुत्र खुर्शेद, नाना (22) पुत्री लालमन, सैफ (16) पुत्र बेचू, फिरदोशी (10) पुत्र इंसाद, रुगदी (40) पत्नी लालमन, सहबाज (22) पुत्र खर्शेद, सना (10) पुत्री कैसर, मुल्ला (17) पुत्र समीम, अंसार (30) पुत्र घिलई, लालमन (55) पुत्र हदीश हैं। वहीं गांव के दिलीप ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी राहत कार्य में जुटी रही। सूचना मिलते ही पहुंचे सीओ सदर भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। साथ ही घायलों की हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed