फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gangster act by azamgarh police on 22 criminals property will be attached

नकेल कसने की कवायद: आजमगढ़ में 22 अपराधियों पर पुलिस ने लगाया गैंगेस्टर एक्ट, संपत्ति होगी कुर्क

Wed, 07 Sep 2022 05:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Sep 2022 05:44 PM IST
सार

आजमगढ़ पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद में लगातार जुटी है। इसके तहत बुधवार को शहर कोतवाली, सरायमीर और रानी की सराय थाने में कुल 22 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Gangster act by azamgarh police on 22 criminals  property will be attached
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद में लगातार जुटी है। इसके तहत बुधवार को शहर कोतवाली, सरायमीर और रानी की सराय थाने में कुल 22 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इन अपराधियों के आपराधिक साम्राज्य पर लगाम लगाने की कवायद के तहत यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शहर कोतवाली में सर्वाधिक 10 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। जिसमें मो. सुफियान निवासी मकदुमपुर थाना खुटहन, जावेद खान निवासी मदारपुर थाना सरपतहां, अब्दुल रहमान निवासी पटैला थाना खुटहन, जावेद उफ मो. समीर निवासी पटैला थाना खुटहन, असहद निवासी सदरूद्दीन थाना बक्सा, मतिउर्रहमान उर्फ शेख खान निवासी धनिया मऊ थाना बक्सा, सोनू उर्फ फैसल निवासी सदरूद्दीन रन्नौ थाना बक्सा, याहिया खान उर्फ मंगल निवासी बख्खोपुर थाना बदलापुर, महाबुल्ला निवासी सदरूद्दीन थाना बक्सा व हाफिजुर्रहमान निवासी धनिया मऊ थाना बक्सा जिला जौनपुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उक्त अभियुक्तों ने डेढ़ लाख कीमत की मुर्गा लदी गाड़ी  लूटी थी। 
विज्ञापन


वहीं सरायमीर थाना पुलिस ने उमर, आफताब निवासी संजरपुर थाना सरायमीर, राजन राम निवासी महादेवा पारा थाना मेंहनगर, अजय चौहान उर्फ पप्पू निवासी गेलवारा थाना सिधारी, प्रदीप सैनी निवासी जाफरपुर थाना सिधारी व वीरेंद्र पासी निवासी गंजोर थाना मेंहनगर पर भी गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इन अभियुक्तों द्वारा गैंग बना कर शराब कारोबारी से लूट, चोरी, मारपीट व पुलिस टीम पर फायरिंग का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में रानी की सराय थाना पुलिस ने अनीस निवासी भोगनवाला फरीदपुर थाना कोतवाली जिला बिजनौर की गैंग शीट खोली गई। इस गैंग में मो. जीशान निवासी हरिसिंह का भोगला थाना कोतवाली देहात, नफीस निवासी शादीपुर डल्ला थाना कोतवाली देहात, जीशान निवासी पाडला थाना कीरतपुर, नाजिम निवासी पाडला थाना कीरतपुर व यामीन निवासी पाड़ला थाना कीरतपुर जिला बिजनौर शामिल हैं। इस गैंग द्वारा मारपीट, चोरी, नकबजनी, लूट जैसे आपराधिक कृत्यों को अंजाम दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed