फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gangster accused's property will be confiscated,

गैंगेस्टर के आरोपियों की जब्त होगी संपत्ति, कवायद में जुटा महकमा

Wed, 08 Jul 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Gangster accused's property will be confiscated,
आजमगढ़। माफिया सरगनाओं के साथ ही गैंगेस्टर के आरोपियों के प्रति भी योगी सरकार ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। अब तक चिन्हित सभी गैंगेस्टर के आरोपितों की संपत्ति जब्त करने का निर्देश भी शासन ने दे दिया है। जिसकी कवायद में पुलिस व प्रशासनिक अमला जुट गया है। महकमे के अंदरखाने में गैंगेस्टरों के रिकार्ड खंगाले जा रहे है। जल्द ही इनकी संपत्ति जब्त करने की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन

शासन स्तर से गैंगेस्टर के आरोपियों पर सख्ती का फरमान आते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इनकी संपत्ति जब्त करने के साथ ही गिरफ्तारी की कवायद में तेजी आने वाली है। जिले में गैंगेस्टर एक्ट में पाबंद लोगों की कुल संख्या 877 है। जिसमें 85 तो कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान के है। इन सभी गैंगेस्टर के आरोपियों में ज्यादातर शातिर किस्म के अपराधी शामिल है। अभी भी काफी गैंगेस्टर के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में भी नहीं आए है। जिनकी तलाश में पुलिस खाक छान रही है। इतना ही नहीं गैंगेस्टर में पाबंद किए गए ये लोग पुलिस के लिए हमेशा ही सिरदर्द बने रहते है। हत्या, लूट, छितैनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के साथ सरकार ने अब पशु तस्करी में संलिप्त लोगों को भी गैंगेस्टर में पाबंद करने का दिशा निर्देश दिया है। जिसके चलते जिले में गैंगेस्टर में पाबंद किए जाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन

सिर्फ लॉक डाउन में 85 पर लगा गैंगेस्टर
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च से 31 मई तक लगे लॉकडाउन के दौरान ही 80 की संख्या में शातिर अपराधियों, पशु तस्करों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। इन दिनों पशुतस्करी में गैंगेस्टर की जद में आए शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पूरे जिले में मुहिम चल रही है। एसपी त्रिवेणी सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी गैंगेस्टर के अरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने में जुटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 प्रतिशत पशुतस्करी के जुड़े
आजमगढ़। संयुक्त निदेशक अभियोजन वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि गैंगेस्टर में पाबंद सभी 877 अभियुक्तों में 80 प्रतिशत तो सिर्फ पशु तस्करी व गोवंश से जुड़े मामलों के है। शासन ने इन सभी के संपत्ति को जब्त करने का फरमान जारी किया है। जिसकी कवायद में पुलिस व प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। गैंगेस्टर में पाबंद लोगों के संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई जल्द ही शुरू होगी और इसमें किसी को भी बख्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed