फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gang rape with teenager in Mumbai, also an attempt to sell

युवती के साथ मुंबई ले जाकर दुष्कर्म: बेचने की कोशिश भी हुई, चंगुल से छूटकर ऐसे घर पहुंची लड़की

Wed, 07 Sep 2022 07:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमंर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमंर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2022 07:35 AM IST
सार

आजमगढ़ की युवती को साथ मुंबई ले जाकर दुष्कर्म किया गया। युवती को बेचने की भी कोशिश की गई। युवती किसी तरह भाग कर घर पहुंची और पवई थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया।

विज्ञापन
Gang rape with teenager in Mumbai, also an attempt to sell
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पवई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ मुंबई ले जाकर दुष्कर्म किया गया और फिर उसे बेचने की कोशिश की गई। किसी तरह भाग कर घर पहुंची किशोरी ने पवई थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने तीन युवकों को तो गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी अभी पकड़ से दूर है। वह मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। मंगलवार को पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसपी को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि चार माह पूर्व वह घर से पूजा का सामान खरीदने के लिए बाजार जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस का ही एक युवक व उसके भाई ने उसे अपहृत कर लिया। गाड़ी से ही लेकर मुंबई चले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बेचने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

किसी तरह वह उनके चंगुल से छूट कर ट्रेन से गोरखपुर पहुंची, फिर चाइल्ड लाइन की मदद से अपने घर आयी। इसके बाद उसने पवई थाने पर तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तीन का चालान कर दिया लेकिन अब तक मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है और वह लगातार मुकदमा उठाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed