फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Games in MNREGA, work being done by machines instead of laborers

मनरेगा में खेल, मजदूर के बजाय मशीन से कराए जा रहे कार्य

Sun, 10 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Games in MNREGA, work being done by machines instead of laborers
रानी की सराय। ब्लॉकों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजना मनरेगा में खेल कर रहे हैं। इसी के माध्यम से वे गरीब मजदूरों के हिस्से का धन की बंदरबांट में जुटे हैं। इसका उदाहरण रानी की सराय ब्लाक के सुरही गांव में सामने आया है। यहां मनरेगा का कार्य श्रमिकों के बजाय जेसीबी मशीन से हो रहा है। जिम्मेदार मजदूरी का धन अपने चहेतों के खाते में भेज उसे निकलवाने की तैयारी कर रहे हैं। रानी की सराय क्षेत्र के सुरही गांव में 200 मीटर चकरोड का निर्माण कराया जा रहा है। शासन की मंशा है कि श्रमिकों को बाहर न जाकर उन्हें गांव में ही मनरेगा के तहत रोजगार मिले, लेकिन इस मंशा पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पानी फेर रहे हैं। सड़क पर मिट्टी पटाई का कार्य जॉब-कार्डधारकों से न कराकर जेसीबी से कराया जा रहा है। ऐसे में श्रमिक रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। इनमें कुछ जॉब-कार्डधारक तो मजदूरी के लिए पंचायत से पलायन तक कर चुके हैं। मनरेगा मजदूरों का कहना है कि ग्राम प्रधान मजदूरों को कार्य न देकर मशीन से कार्य करवा कर राशि की निकासी फर्जी तरीके से करवा लेता है। इतना ही नहीं वह उन्हीं श्रमिकों को काम पर दिखाते हैं जो उनके चहेते होते हैं। ताकि उन्हें कुछ पैसों का लालच देकर उनसे पूरा पैसा हड़प लें। इसे लेकर श्रमिकों में काफी रोष है। इस मामले में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने कहा कि हमारे पास वीडियो आया है, जिसमें जेसीबी से मिट्टी पटाई का कार्य चल रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी क्योंकि शासन के मंशा के विपरित उक्त कार्य हैं। हमारा पूरा प्रयास है कि मनरेगा के तहत हम अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed