फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Galla businessman of Ghazipur shot dead in azamgarh criminals carried out crime indiscriminately

Azamgarh: गाजीपुर के गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सरेराह वारदात को दिया अंजाम

Fri, 13 Oct 2023 08:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 Oct 2023 08:28 PM IST
सार


आजमगढ़ जिले के लालमऊ गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम गाजीपुर के गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेराह वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Galla businessman of Ghazipur shot dead in azamgarh criminals carried out  crime indiscriminately
गोली चलाते हुए बदमाशों की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आजमगढ़ जिले के लालमऊ गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम गाजीपुर के गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेराह वारदात को अंजाम दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। गल्ला व्यवसायी के परिजनों में कोहराम मचा है। वारदात का कारण साफ नहीं हैं। 

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के बरेहता निवासी पिंटू जायसवाल (38) की आजमगढ़ जनपद के खिदिरगंज बाजार में किराने की दुकान है। वो गल्ले का व्यवसाय भी करता था। शुक्रवार सुबह पिंटू जायसवाल मेहनाजपुर की ओर गया था और देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में लालमऊ वन के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया।

विज्ञापन

असलहा लहराते मौके से फरार हुए हमलावर

इसके बाद ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मेहनाजपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

घटनास्थल पर पहुंचे पिंटू के छोटे भाई अखिलेश जायसवाल ने बताया कि भैया ने मेहनाजपुर क्षेत्र के रामपुर जमीन पाल्हन में कुछ वर्ष पूर्व जमीन का बैनामा लिया था। इस जमीन पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पिंटू की हत्या की गई है। पिंटू के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जमीन के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed