फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fund given for self-reliance

स्वावलंबन के लिए दिया फंड

Mon, 22 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fund given for self-reliance
कोयलसा में मिशन शक्ति के तहत लाभार्थी को कार्ड देतीं प्रदेश महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को ब्लाकों में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला स्वावलंबन, सशक्तिकरण की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत प्रमाण-पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

अतरौलिया ब्लाक में कार्यक्रम का शुभारम्भ सदस्य राज्य महिला आयोग संगीता तिवारी ने किया। स्वयं सहायता समूह की लक्ष्मी आजीविका मिशन को पांच लाख का सीसीएल, दुर्गा आजीविका मिशन को पांच लाख का सीसीएल, आरएफ 15 हजार, सीआईएफ 1.10 लाख, संकल्प आजीविका मिशन, प्रतिज्ञा आजीविका मिशन, निर्मला आजीविका मिशन व प्रतिभा आजीविका मिशन को 5-5 लाख के सीसीएल की धनराशि उनके खाते में जमा कराकर पासबुक दिया। स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, महिला कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न स्टाल लगाए गए थे। स्टाल के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। सांस्कृतिक दल शीला अभोरिक द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोकगीत के माध्यम से जागरूक किया गया। संगीता तिवारी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवाएं एवं 108 एंबुलेंस सेवा भी चलाई जा रही है।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 06-10 वर्ष आयु वर्ग की 20 प्रतिशत लड़कियों को एवं 9-13 वर्ष आयु वर्ग तक की लड़कियों को स्कूल भेजने से रोका जाता है। इस प्रकार लगभग 42 प्रतिशत लड़कियों को शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है। हमें आज जरूरत है लड़कों के समान ही लड़कियों को शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। कोई भी 18 वर्ष से ऊपर की पीड़ित महिला (घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बलात्कार आदि से पीड़ित महिला) अपनी शिकायत महिला आयोग में आवेदन पत्र के माध्यम से कर सकती है। इसके लिए महिला आयोग द्वारा एक व्हाट्स नम्बर (6306511708) जारी किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तीकरण, कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रचार-प्रसार के लिए सभी विधानसभा के ब्लाकों नमें कार्यक्रम किया गया है। महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा कन्या के जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक के लिए योजनाएं चलायी जा रही है। विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के लिए सभी को शपथ दिलाई गई। संचालन राजदेव चतुर्वेदी ने किया। चन्द्रजीत तिवारी, राजे सिंह, अखिलेश मिश्र, पार्वती देवी आदि थे। पवई में मिशन शक्ति के अंतर्गत की योजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राममनी यादव, बीडीओ रवि कुमार रंजन रहेो। संचालन प्रतिमा सिंह ने किया। अभय बहादुर सिंह, पारसनाथ यादव, सुशील पांडेय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed