{"_id":"661e8f56aa2451552f0be89f","slug":"fst-team-recovered-three-lakh-rupees-cash-from-the-car-in-azamgarh-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: FST ने कार से बरामद किया तीन लाख कैश, कागज मांगने पर युवक ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: FST ने कार से बरामद किया तीन लाख कैश, कागज मांगने पर युवक ने कही ये बात
Tue, 16 Apr 2024 08:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 08:18 PM IST
सार
Azamgarh News: कार फरहाबाद निवासी दीपक सिंह पुत्र इंद्रबहादुर सिंह की थी। कार मालिक को अभिलेख के साथ शिकायत निवारण समिति उपस्थित होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में आचार संहिता के दौरान जनपद में एफएसटी टीम द्वारा मंगलवार को पहली बार एक कार से टीम ने तीन लाख रुपये की बरामदगी की है। कार मालिक द्वारा मौके पर कोई अभिलेख नहीं दिखाया जा सका। जिसके कारण टीम ने मिले पैसे को जब्त कर लिया। कार मालिक को अभिलेख के साथ शिकायत निवारण समिति उपस्थित होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को एफएसटी टीम प्रभारी रामतीर्थ यादव जुनैदगंज चौराहे पर गाड़ियों की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान उन्होंने वहां से गुजर रही एक हुंडई वरना कार को रोका। जब टीम द्वारा कार की तलाशी ली गई तो उसमें से तीन लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
यह कार निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद निवासी दीपक सिंह पुत्र इंद्रबहादुर सिंह की थी। मौके पर दीपक सिंह कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अपनी एक पुरानी कार को बेचकर उसका पैसा कहीं देने के लिए जा रहे थे। जिसको वह पैसा देने के लिए वह जा रहे थे।
विज्ञापन
उसने भी कहा कि वह पैसा उनके पास लेकर आ रहे थे। लेकिन वह भी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर एफएसटी टीम ने कार से मिले पैसे को जब्त कर लिया। टीम ने कार मालिक को अभिलेखों के साथ शिकायत निवारण समिति के समक्ष प्रस्तुत होने का निर्देश दिया।
बोले अधिकारी
आज सुबह एफएसटी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जुनैदगंज चौराहे से एक कार से तीन लाख रुपये बरामद किए गए हैं। कार मालिक कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। जिसके कारण उसके पैसे को जब्त कर लिया गया है। अब अगर वह शिकायत निवारण समिति के समक्ष यह साबित कर देगा कि उक्त रकम चुनाव में उपयोग के लिए नहीं थी बल्कि वह दूसरे कार्य के लिए लेकर जा रहा था तो यह रकम उसकी वापस हो जाएगी। - अनुराग कुमार श्रीवास्तव, एफएसटी प्रभारी व मुख्य कोषाधिकारी