फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   From Navratri onwards, mother's court is decorated

नवरात्र आज से, सज गये है माता के दरबार

Sun, 29 Sep 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
From Navratri onwards, mother's court is decorated
शहर के मुख्य चौक पर नवरात्री की पूजा के लिए पूजन सामाग्री की खरिदारी करते लोग। - फोटो : Amar ujala
आजमगढ़। रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में साज सज्जा का कार्य पूरा कर लिया गया। भक्ति गीतों से माहौल दुर्गा मय हो गया। दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के बाद भी लोग बाजार में निकले और पूजन सामग्री आदि की खरीद की।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में पूरे नौ दिन मां दुर्गा के विविध रूपों का पूजन किया जाता है। भारतीय संस्कृति के इस महापर्व से भक्तों की आस्था जुड़ी है। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा के नौ दिन के विविध रूपों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने वाले भक्तों को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


नवरात्र के पूर्व ही शहर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी, बड़ादेव दुर्गा जी, रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर, बेलईसा की काली दुर्गा मंदिर, पवई स्थित शीतला माता, तहबरपुर में दुर्गा माता का मंदिर, सरायमीर के पवई लाडपुर में दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, मवेशीखाना पर दुर्गा मंदिर, धनछूला में चनाराम कालिका मंदिर, देवगांव में सिद्धेश्वरी माता का मंदिर, पल्हना धाम, जहानागंज के ताड़ी में परमज्योति धाम, महराजगंज ब्लाक के मंदरेपुर स्थित मां कात्यायनी मंदिर सहित जिले के अन्य सभी मंदिरों की साफ-सफाई के साथ उसका रंग-रोगन होने के बाद मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों पर बिजली के झालरों की सजावट लोगों का मन मोह रही है। शनिवार की शाम सभी देवी मंदिरों में रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र की तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया। जिन मंदिरों पर भक्तों की ज्यादा भीड़ होती है वहां मंदिर प्रशासन ने रस्सी, बांस बल्ली आदि लगा कर बैरिकेंडिग भी किया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल फलों के दाम में काफी इजाफा हुआ है। लेकिन महंगाई पर मां के भक्तों की आस्था भारी नजर आयी।


नवरात्र की शुरूआत के साथ ही पूजन सामग्री व फलों के दामों में काफी बढ़ोत्तरी हो गई है। पिछले साल की अपेक्षा हर सामानों के दाम में 5 से 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आस्था के चलते महंगाई को भूल कर लोगों ने अपने जरूरत के अनुरूप फलों व पुजन सामग्रियों की खरीद किया। बाजार में माता को चढ़ाई जाने वाली चुनरी पिछली बार जो सबसे छोटी 15 रुपये की थी वो इस बार 20 से 22 रुपये में बिक रही है। अगरबत्ती, धूप आदि के दाम में कोई खास वृद्धि नहीं देखने को मिल रही है। सेब की कीमत इस बार 50 से 90 रुपये प्रति किग्रा है। केला 40 से 60 रुपये दर्जन पर उपलब्ध है। नारियल 15 से 30 रुपये प्रति पीस व अनार 80 से 120 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed