{"_id":"62acc8e6ed073a22b03c7fc1","slug":"friday-prayers-offered-amidst-tight-security-azamgarh-news-vns6594422155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई जुमे की नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिले में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिदों व मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस भी गश्त करती रही। पुलिस के आला अधिकारी भी संवेदनशील जगहों की निगरानी करते नजर आए। प्रशासन की सतर्कता से कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और नमाज सकुशल संपंन हो गई। बीते जुमे की नमाज के दिन प्रदेश में कई जगहों पर आनजनी व पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई थी। जिसे लेकर जिला प्रशासन व पुलिस महकमा पहले ही चौकन्ना हो गया था। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों व कस्बों में पुलिस ने जुमे की नमाज के पहले ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी थी। शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए एक दिन पहले ड्रोन कैमरे से निगरानी हुई। धर्म गुरूओं व सभ्रांत लोगों के साथ पुलिस के अधिकारी बैठक कर व मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से जुमें की नमाज अदा करने की अपील किया था। शुक्रवार की सुबह शहर के तकिया, पहाड़पुर, जामा मस्जिद, दलालघाट, टेड़िया मस्जिद, कटरा स्थिल मस्जिद, बागमीरपेटू मस्जिद आदि मस्जिदों के बाहर व सड़कों पर भारी मात्रा में पुलिस के जवान व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुमें की नमाज अदा किया। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में जुमे की नमाज सकुशल संपंन होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। सभी अधिकारी अपने मातहतों के साथ मस्जिदों पर पैनी नजर बनाए रहे। नई सड़क, सब्जी मंडी चौराहा, स्टेट बैंक रोड, शेरपुर तिराहा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में निजामाबाद थाना परिसर में जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई। सगड़ी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के तमाम मस्जिदों और बाजारों में सुबह से पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भ्रमण करते नजर आए। जीयनपुर, अंजान शहीद, सगड़ी, अजमतगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में शुक्रवार को जुमे के नमाज के दौरान भारी सख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किए गये थे। सीओ महेंद्र नाथ शुक्ला, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस के अलावा खुफिया विभाग के लोगों को भी तैनात किया गया है। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। सभी छोटी बड़ी जामा मस्जिदों के बाहर जुमे की नमाज से पूर्व ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पैरामलेट्री फोर्स की तैनाती रही। थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह व क़स्बा चौकी प्रभारी राजीव कुमार क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह के नेतृत्व में पूरे क़स्बा की कमान संभाले रखी थी। पवई संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जुमे की नमाज सकुशल संपन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। सभी अधिकारी अपने मातहतों के साथ मस्जिदों पर पैनी नजर बनाए थे। इस दौरान एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व उप जिला अधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता मौजूद रहे। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। प्रशासन व पुलिस ने जुमे की नमाज को लेकर पहले से ही तैयारी की थी। कस्बों व बाजारों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। फूलपुर नई जामा मस्जिद, माहुल तिराहा व शबाना मोड़ के पास स्थित मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जुमे की नमाज शकुशल संपन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस लिया। आला अधिकारी अपने मातहतों के साथ मस्जिदों पर पैनी नजर बनाए रहे।
विज्ञापन