{"_id":"5a17077f4f1c1b6f548bf069","slug":"free-the-country-from-the-clutches-of-communal-forces-raghu-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक शक्तियों के चंगुल से देश को आजाद कराएं : रघु ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक शक्तियों के चंगुल से देश को आजाद कराएं : रघु ठाकुर
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
नेहरु हाल में लोकबंधु राजनारायण के जन्म शताब्दी समारोह Lok Raju Rajnarayan in Nehru Hall.को संबोधित करते जय प्रकाश नरायण राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। समाजवादी विचार धारा के नेता लोकबंधु राजनरायण की जन्म शताब्दी समारोह नेहरूहॉल में गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी की अध्यक्षता में मनाया गया। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता रघु ठाकुर ने कहा कि हम सभी को समाजवादी विचार धारा के लोगों को एकजुट करने की जरूरत है, तभी हम देश को सांप्रदायिक शक्तियों के चंगुल में जाने से बचा सकते है।
उन्होंने कहा कि हम सभी का पहला कर्तव्य देश की रक्षा करना है। सांप्रदायिक शक्तियों ने देश देश के ताने-बाने को, संास्कृतिक विरासत, इतिहास और आपसी भाईचारे को नष्ट करने में पूरी तरह से लगी हुई है।
विज्ञापन
इसका लक्ष्य किसी भी तरह से हर राज्य में चुनाव जीतकर पूर्ण सरकार बनाना है। यह लोग भ्रष्टाचार से लड़ने का केवल ढोंग करते है। जब कि इनके लोग खुद भ्रष्टाचार में संलिप्त है। समरोह को नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, जेएनयू के प्रोफेसर आनंद कुमार, प्रेस क्लब आफ इंडिया के अध्यक्ष जयशंकर गुप्ता, जय प्रकाश नारायण राय ने संबोधित किया।
इस दौरान राजनारायण के साथ रहकर संघर्ष करने वाले 30 लोगों को शाल और प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के आयोजक विजय बहादुर राय ने आए हुए मेहमानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हार से घबराई है भाजपा : रामगोविंद
आजमगढ़। पत्रकारों के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में अपनी हार को देखकर घबराई हुई है। इसलिए मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट यूपी के इतिहास में पहली बार निकाय चुनाव में प्रकार रहे हैं।
आरोप लगाया कि भाजपा राजनीति की मर्यादा को समाप्त कर रही है। इसलिए समाजवादियों की इस गोष्ठी में इसकी रणनीति बनाई गई कि समाजवादी सोच को कैसे आगे बढ़ा जाए।
समाजवादी आंदोलन अग्रेता थे राज नारायण
आजमगढ़। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय वाराणसी से आजमगढ़ जाने के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय शंकर राय की ओर से लालगंज के मई खरगपुर में आयोजित कार्यक्रम में रुके।
कहा कि लोकबंधु राज नारायण ने समाजवादी आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। उनका जन्म वाराणसी के गंगापुर ग्राम में हुआ था। वो समाज में दलित किसानों की लड़ाई के लिए संघर्ष करते रहे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें जेल में बंद कर दिया। रविंद्र यादव, सुजीत राय, सुनील राय, गोलू सिंह, अश्वनी उपस्थित रहे।