फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Free artificial limbs and aids given to the handicapped

दिव्यांगों को दिए गए निशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Free artificial limbs and aids given to the handicapped
विकास खंड अजमतगढ़ में ‘‘दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग’’ द्वारा संचालित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत कैंप लगाया गया। दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार निशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 51 दिव्यांग उपस्थित हुए। जिन्हें योजनाओं का लाभ दिया गया। उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अल्का मिश्रा के प्रतिनिधि मनीष मिश्रा रहे। उन्होंने कैंप में आए हुए दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार जनपद के सभी दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान कर रही है, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियों में तेजी आ सके और वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। इस अवसर पर कैंप में कुल 51 दिव्यांगजन उपस्थिति हुए, जिसमें कुल ट्राईसाइकिल 45, व्हीलचेयर 05, कान की मशीन 05, बैसाखी 05 जोड़ी का वितरण किया गया तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विनोद कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग आजमगढ़ के वरिष्ठ सहायक धर्मदेव भारती, जितेंद्र प्रजापति, कंप्यूटर आपरेटर, संजय कुमार तथा विवेक सिंह, एडीओ समाज कल्याण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed