फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fraud in the name of guard job at the airport money taken in three installments

Azamgarh News : एअरपोर्ट पर गार्ड की नौकरी के नाम पर ठगी, तीन किस्तों में लिए पैसे, पुलिस ने लिया संज्ञान

Wed, 05 Mar 2025 05:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 05 Mar 2025 05:49 PM IST
सार

एयरपोर्ट पर गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी चार्ज के बहाने तीन किस्तों में पैसे लिए जाने का मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस सक्रिय है। अब इस पूरे वाक्ये से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Fraud in the name of guard job at the airport money taken in three installments
ठगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अहरौला क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी युवक से एयरपोर्ट पर गार्ड की नौकरी के नाम पर रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर तीन किस्तों में सात हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। खुद को ठगे जाने का पता चलते ही युवक ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


फरीदपुर गांव निवासी विवेक मौर्य ने बताया कि 19 फरवरी को एयरपोर्ट पर सुरक्षा गार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 21 फरवरी को फोन आया कि आप का आवेदन प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है। आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर 450 रुपए जमा फिर दो हजार रुपए और फिर 4500 सहित कुल सात हजार रुपये फोन पे के माध्यम से लिया।
विज्ञापन


शंका होने पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर जाकर काउंटर पर जानकारी ली तो ऐसी किसी भी वैकैंसी से इन्कार किया गया। जब दोबारा उस नंबर पर फोन मिलाया, तो वह बंद आ रहा है। तब ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित विवेक मौर्य ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अहरौला थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed