फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fraud in housing allocation, investigation start

आवास आवंटन में गड़बड़ी की शुरू हुई जांच, हडंकप

Mon, 09 Sep 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fraud in housing allocation, investigation start
मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर क्षेत्र में पीएम आवास आवंटन में धांधली की शिकायत पर हंडकंप मच गया है। सोमवार को पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय मुबारकपुर कस्बे में पहुंच गये और आवास आवंटन में हुई गड़बड़ी की जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मुबारकपुर कस्बे में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में जम कर धांधली की गई है। अपात्रों को आवास का आवंटन कर दिया गया है तो वहीं पात्र आज भी आवास के लिए चक्कर लगा रहे है। सोमवार को पीओ डूडा अरविंद पांडेय अपनी टीम के साथ कस्बे में पहुंच गये और पात्रों व अपात्रों की जांच पड़ताल किया। कस्बे में ऐसे व्यक्तियों को आवास आवंटित कर दिया गया है, जिसके पास पहले से पक्के मकान थे और उन्हें दूसरी मंजिल पर आवास आवंटन के लिए धनराशि जारी कर दी गई। वहीं कई ऐसे भी परिवार है जो आज भी टीनशेड आदि में रह रहे है और उनके आवास का आवंटन अब तक नहीं हुआ है। कईयों ने आवास आवंटन के लिए पैसा भी दे दिया है और आवास निर्माण के लिए धनाशि आने का इंतजार कर रहे है। छह सितंबर को भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री विभा बरनवाल व आरएसएस के नगर संचालक विजय वर्मा ने आवास आवंटन के नाम पर धनउगाही का आरोप लगाया था और डीएम को पत्रक भी सौंपा था। शिकातय पर डीएम ने पीओ डूडा को जांच का निर्देश दिया था। जिस पर पीओ डूडा ने सोमवार को मुबारकपुर कस्बे में पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने पहुंच कर अपनी शिकायत भी उनके सामन दर्ज कराया। पीओ डूडा ने बताया कि 100 से अधिक लोगों से अवैध वसूली की सूचना मिली है। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। इस दौरान पीओ डूडा ने मौके पर कई लोगों के नाम भी नोट किये। इस दौरान गोपाल जायसवाल ने बताया कि कई ऐसे लोगों को आवास आवंटित कर दिया गया है, जिनके मकान पहले से बने थे और उन्हें साफ-सफाई करा कर मकान पर आवंटन दर्ज करा दिया गया है। यह कवायद कर सरकारी धन का बंदरबाट किया गया है। इस पर पीओ डूडा ने जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नपा कर्मी राजन चौधरी, मोनू सिंह, सरबजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed