फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fraud case against couple and two sons

Azamgarh News: दंपती और दो पुत्रों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Tue, 21 May 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fraud case against couple and two sons
अहरौला। थाना में बीते दो दिनों के अंदर दंपती व उनके दो पुत्रों के खिलाफ एक दो नहीं बल्कि दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर इस पूरे परिवार ने काफी संख्या में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। कुल 13 पीड़ितों की तहरीर पर अहरौला थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ अगल-अलग मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अहरौला थाना के आतापट्टी गांव निवासी शशिकांत, उसकी पत्नी मंजू पांडेय पुत्र विकास व अमन पांडेय ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले लोगों से पैसा लिया था। किसी से 30 से 40 लाख तो किसी से 15 से 20 लाख रुपये की वसूली की गई थी। किसी को भी नौकरी नहीं दिलाई और घर छोड़कर इधर-उधर रहने लगे।
विज्ञापन

अपने स्तर से पीड़ितों ने इनसे मिलने का भी प्रयास किया तो पाले गए कुत्तों को छोड़कर उन्हें भगा दिया गया। परेशान पीड़ित थाने पर पहुंच कर शिकायती पत्र दिए। जिसके आधार पर अहरौला थाना पुलिस ने 19 व 20 मई को कुल 13 मुकदमे दर्ज किए। जिसमें दंपती व उसके दोनों पुत्रों को नामजद किया गया है। मुकदमा दर्ज कराने वालों में अनुज भारद्वाज, सीताराम चौहान, निखिल राजभर, सुनीता देवी, अतुल राजभर, अमित राजभर, बच्ची देवी आदि शामिल है। पुलिस नामजद किए गए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed