{"_id":"643eee1850e9d0d61d0f12f4","slug":"fpo-will-also-be-able-to-buy-wheat-from-farmers-on-msp-azamgarh-news-c-20-1-161126-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एफपीओ भी किसानों से खरीद सकेंगे एमएसपी पर गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एफपीओ भी किसानों से खरीद सकेंगे एमएसपी पर गेहूं
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) व मंडी के लाइसेंस धारक भी किसानों से सरकारी दर पर गेहूं खरीद सकेंगे। यहां 100 क्विंटल तक गेहूं बेचने पर किसानों को अपना कोई दस्तावेज दिखाना नहीं पड़ेगा।
मंडल में गेहूं खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के कुल 191 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन अभी भी कई क्रय केंद्र किसानों से सुने पड़े हुए हैं। जिसके कारण केंद्रों पर खरीद नहीं बढ़ पा रही है।
मंडल में अभी तक 864 किसानों से 4036.39 एमटी ही गेहूं की खरीद हो पाई है। जिसमें आजमगढ़ में 1054.34, बलिया में 2473.50 व मऊ में 508.55 एमटी गेहूं खरीदा गया है। उधर सरकारी रेट से बाजार भाव अधिक होने व व्यापारियों का खेतों तक पहुंचना सबकी परेशानी को बढ़ा दिया है। क्योंकि पिछली बार कोई भी जनपद लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया था। इस बार किसानों से अधिक से अधिक गेहूं की खरीद हो इसके लिए सरकार ने अब किसान उत्पादक संगठनों व मंडी उप स्थलों के लाइसेंसधारियों को भी सरकारी दर पर किसानों से गेहूं खरीदने का निर्देश दिया है। 100 क्विंटल तक बिकी पर किसानों के दस्तावेेजों का सत्यापन नहीं होगा। इस संबंध में पूछे जाने पर संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी दिनेशचंद मिश्र ने बताया कि ऊपर से आए निर्देशों के क्रम में उप निदेशक मंडी को पत्र भेजा गया है। वहां से इस संबंध में कोई सूचना आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।