फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four year old girl who went out to buy candy crushed by trailer, dies

Azamgarh News: टाफी लेने निकली चार साल की बच्ची को ट्रेलर ने कुचला, मौत

Mon, 25 Dec 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four year old girl who went out to buy candy crushed by trailer, dies
कप्तानगंज/बलरामपुर। आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर सोमवार को घर से टाफी लेने निकली चार साल की बालिका की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, सड़क किनारे चारपाई पर सो रही महिला घायल हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। वहीं, कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत हो गई। अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जेहरा पिपरी निवासी जितेंद्र राजभर की चार वर्षीय पुत्री जाह्नवी शिशु की छात्रा थी। सोमवार को वह टाफी लेने दुकान जा रही थी। रास्ते में अनियंत्रित ट्रेलर ने उसे कुचलते हुए गुमटी में बगल में चारपाई पर सो रही महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जान्हवी की मौके पर मौत हो गई, वहीं महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक फरार हाे गया। इससे आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी होते ही कप्तानगंज थाने की पुलिस, सीओ सगड़ी और एएसपी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जाह्नवी दो बहनों में बड़ी थी। उसके पिता जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। इसी तरह कंधरापुर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी रोहित यादव (22) रविवार की रात आजमगढ़ से ऑटो चलाकर घर लौट रहा था। सेहदा स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक्टर से ऑटो की टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव निवासी श्रीकेश (25) पुत्र तिलकधारी गांव के ही संदीप (22) पुत्र दयाशंकर के साथ रविवार की शाम बाइक से रानी की सराय अपनी बहन के घर जा रहा था। फरिहा के पास चार पहिया वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बेगपुर आइमा गांव निवासी डॉ. चंद्रेश मौर्य (42) और विदेशी (65) सोमवार को दोपहर में बाइक से कहीं जा रहे थे। दत्तात्रेय के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed