फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four professional bike thieves caught, two bullets recovered

चार पेशेवर बाइक चोर चढ़े हत्थे, दो बुलेट बरामद

Mon, 20 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four professional bike thieves caught, two bullets recovered
शहर कोतवाली पुलिस शनिवार की रात हर्राचुंगी मुहल्ले से चोरी की दो बुलेट के साथ चार शातीर चोर को पकड़ने में सफल रही। एक शातीर बदमाश जहां भाग निकलने में सफल रहा तो वहीं एक के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। चारों पेशेवर बाइक चारों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन

20 वी वाहिनी पीएसी निवासी गोपाल गोड़ ने 11 अक्तूबर को शहर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर बाइक चोरों की तलाश में जुटी थी। शनिवार की रात शहर कोतवाली पुलिस पहाड़पुर तिराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हर्राचुंगी क्षेत्र में चोरी की दो बुलेट के साथ कुछ शातीर चोर खड़े है। इस सूचना पर पुलिस हर्राचुंगी तिराहे पर पहुंची तो चंद्रशेखर आजाद मुर्ति के पास दीवार की आड़ में पांच युवक दो बुलेट के साथ खड़े थे। पुलिस ने चार युवकों को पकड़ लिया जबकि एक अन्य भाग निकला। तलाशी लेने पर एक व्यक्ति के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम रंजन निवासी गुलामी का पुरा कोतवाली, मांधाता पांडेय निवासी बिजौली भंवरनाथ थाना कंधरापुर, अमर सिंह निवासी देवखरी भंवरनाथ थाना कंधरापुर व रौशन सिंह निवासी देवखरी थाना कंधरापुर बताया। फरार साथी का नाम शिवम पांडेय निवासी रौनापार हाल मुकाम हीरापट्टी थाना शहर कोतवाली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed