फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four people including farmer died in Azamgarh died due to electric shock became victim of road accident

UP: आजमगढ़ में किसान सहित चार लोगों की मौत, किसी की करंट से गई जान, कोई हुआ हादसे का शिकार; जानें मामला

Fri, 08 Aug 2025 07:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 07:06 PM IST
सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुए विभिन्न हादसों ने चार लोगों की जान ले ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी बिलखते हुए पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Four people including farmer died in Azamgarh died due to electric shock became victim of road accident
कतवारू राम की फाइल फोटो और माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident News: आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के जिगर संडी गांव के अमवा बस्ती में गुरुवार की रात करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कतवारू राम (58) घर पर रहकर खेती-बारी करते थे। घटना उस समय हुई जब कतवारू राम रात के समय अपने घर के पास स्थित ट्यूबवेल पर जा रहे थे।

विज्ञापन


रास्ते में अचानक वह करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय उनकी पत्नी सीता देवी अपने दामाद की तबीयत खराब होने के चलते चंडीगढ़ गई हुई थीं। कतवारू तीन पुत्री और तीन पुत्र के पिता थे। इस आकस्मिक हादसे से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन

फ्रिज से समान निकालते समय करंट से युवक की मौत
अतरौलिया थाना क्षेत्र के देहुला मोती गांव निवासी राहुल प्रजापति (26) की गुरुवार की शाम 5.30 बजे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अतरौलिया बाजार स्थित अपनी मिठाई की दुकान में फ्रिज से सामान निकाल रहा था।

करंट लगते ही राहुल बेहोश होकर गिर पड़ा। तुरंत उसे लेकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राहुल की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। परिवार में दो बेटियां हैं। परिवार में दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। अतरौलिया थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Four people including farmer died in Azamgarh died due to electric shock became victim of road accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

पिकअप और ऑटो की टक्कर में किशोर की मौत
गंभीरपुर के बिंद्राबाजार-मेंहनगर मार्ग पर दशरथगंज मोड़ के पास शुक्रवार शाम 4.30 बजे पिकअप और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में ऑटो सवार 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घायल अंश को पीएचसी मोहम्मदपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अंश गौड़ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के पितांबरपुर गांव का निवासी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गंभीरपुर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सड़क हादसे में स्कूल वाहन चालक की मौत
तरवां थाना क्षेत्र के बेलहाडीह बाजार में गुरुवार रात आठ बजे हुए सड़क हादसे में घायल स्कूल वाहन चालक पारस पाल (55) की मौत हो गई। वह बाइक से मित्र के घर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पारस पाल के पुत्र प्रदीप पाल ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तबीयत अचानक बिगड़ गई। घर पर ही मौत हो गई। परिवार में चार बेटे और एक बेटी है। वह निजी स्कूल का वाहन चलाते थे। तरवां थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed