{"_id":"6913995ca704a9c9d9056c47","slug":"four-people-died-in-road-accidents-bike-riders-were-not-wearing-helmets-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-140558-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सड़क हादसों में चार लोगों की माैत, हेलमेट नहीं पहने थे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सड़क हादसों में चार लोगों की माैत, हेलमेट नहीं पहने थे बाइक सवार
विज्ञापन
जिले में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले एक भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
सरायमीर, कंधरापुर, अतरौलिया थाना और जीयनपुर कोतवाली में हादसे हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुरियावा मोड़ पर दो बाइक भिड़ी, दो की मौत : सरायमीर/ठेकमा। क्षेत्र के कुरियावा मोड़ के पास सोमवार शाम करीब सात बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भाटीनपारा गांव निवासी सार्जन सोनकर (35) और पियूष सोनकर सिंघाड़ा निकालने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी राजेश राजभर (36) की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सार्जन और राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल पियूष सोनकर को अस्पताल में भर्ती है। सार्जन और राजेश हेलमेट नहीं पहने थे।