फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four people died in Azamgarh youth committed suicide hanging himself old man death after falling tree six inju

आजमगढ़ में चार लोगों की मौत: राजगीर ने लगाई फांसी, पेड़ से गिरकर वृद्ध की गई जान; हादसों में छह घायल

Sat, 22 Jun 2024 06:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 06:10 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में शनिवार को हुए विभिन्न हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए हैं। विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का इलाज सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन
Four people died in Azamgarh youth committed suicide hanging himself old man death after falling tree six inju
आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई घटना। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के बेहरिया गांव में एक युवक ने शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रौनापार थाना के बेहरिया गांव निवासी जितेंद्र चौहान (35) राजगीर का काम करता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे उसकी बहन कुंती चौहान उसे जगाने गई तो देखा कि घर में बल्ली के सहारे जितेंद्र लटका हुआ था। उसके शोर मचाने पर परिवार सहित गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जितेंद्र के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जितेंद्र की मौत से परिवार में मातम छाया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र एक पुत्री हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल राजगीर की मौत
जहानागंज थाना के धरवारा गांव में पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला एक राजगीर सिवान में घायलावस्था में मिला था। इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। राजगीर के भाई ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धरवारा गांव निवासी राजेश चौहान (43) पुत्र सोती चौहान राजगीर था। बीते 14 जून को वह बाजार से देर शाम घर आया। परिजनों के अनुसार वह नशे में था। इस दौरान पत्नी मंजू से विवाद हो गया। इसके बाद राजेश वहां से चला गया। लेकिन पूरी रात नहीं लौटा। 

अगले दिन 15 जून की सुबह सिवान में शौच को गए लोगों ने उसे घायलावस्था में पड़ा देखा तो परिवार को सूचना दी। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।

संदिग्धावस्था में महिला की मौत

महाराजगंज थाना के गोकुलनगर में किराए के मकान में देवारा कदीम गांव निवासी मनोज अपनी पत्नी शालिनी (27) के साथ रहता था। शुक्रवार की रात पौने आठ बजे मनोज बैट्री लेने भैरो बाबा मंदिर की ओर गया था। इस बीच रात आठ बजे के करीब उसके मकान मालिक का फोन आया कि उसकी पत्नी शालिनी की तबीयत खराब है। जब मनोज घर आया तो देखा की उसकी पत्नी बेहोशी की हालत में पड़ी है। तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के एक पुत्र है। 

आम के पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत
निजामाबाद थाना के बनगांव में आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े वृद्ध की गिर गया। इस घटना में वृद्ध को गंभीर चोटें आई। परिवार के लोग उसे उपचार को अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गंभीरपुर थाना के बीबीपुर गांव निवासी रामधारी 65 पुत्र जोखू शनिवार को बड़गांव में आम तोड़ने आया था। सुबह दस बजे के करीब रामधारी आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इस बीच अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गया। जिससे उसे काफी गंभीर चोटें आई। वहां मौजूद लोग उसे उठाकर उसके घर ले गए। 

परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में परिवार के लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के पास दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पुत्र मुंबई में रहते हैं, सभी की शादी हो गई है। 

छत से गिर कर युवक घायल

बलरामपुर में रात में शौच के लिए जा रहा एक युवक छत से गिरकर घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। काली चौरा निवासी महेश निषाद (45) पुत्र स्व. चंद्रभान शुक्रवार को छत पर सो रहा था। देर रात करीब दो बजे से शौच लगने पर उसकी नींद खुली। वह शौच के लिए जा रहा था। इस बीच अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर पड़ा। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आई। 

सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल, भर्ती
जिले में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रौनापार थाना क्षेत्र के बेरिहवा गांव निवासी राम बदन (35) पुत्र बुद्धूनाथ शुक्रवार की रात बजे बाइक से दवा लेने बाजार गया था। अभी वह गांव के बंधे पर पहुंचे ही थे के एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। 

इसी क्रम में जहानागंज थाना क्षेत्र के बजहां निवासी गिरधर राजभर (19) पुत्र तिलकू शुक्रवार की शाम साढे़ तीन बजे घर जा रहा था, कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरकर घायल हो गया। वहीं निजामाबाद के मोहनपुर में गायत्री देवी (50) पत्नी शिव आसरे सेंटरवा बाजार में रोड पार कर रही थी, तभी अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गई।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल में श्रीराम राजभर (50) पुत्र स्व. पलटू शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे बाइक लेकर आजमगढ़ आ रहे थे, जुनेदगंज पहुंचे ही थे कि एक अन्य बाइक से टक्कर में घायल हो गए। जिला सिद्धार्थ नगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी उमेश श्रीवास्तव (28) पुत्र स्व. ब्रह्मानंद श्रीवास्तव बाइक से कंधरापुर थाना के किशुनदासपुर कंधरापुर जा रहे थे, जैसे ही अतरौलिया पहुंचे ही थे तभी ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed