फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four people died in Azamgarh dowry harassment alleged businessman dead road accident

आजमगढ़ में चार लोगों की मौत: विवाहिता की गई जान, दहेज प्रताड़ना आरोप; सड़क हादसे में थम गई व्यापारी की सांसें

Thu, 27 Jun 2024 07:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 07:44 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में गुरुवार को हुए विभिन्न हादसों में चार लोगों की जान चली गई। वहीं एक लोग घायल हो गए। सभी लाशों को संबंधित थानों की पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं घायल को अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
Four people died in Azamgarh dowry harassment alleged businessman dead road accident
पूजा यादव, गुड़िया और अल्ताफ खान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव में गुरुवार को दिन में संदिग्ध परिस्थितियों एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रानी की सराय थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पिपरहा गांव निवासी यशवंत यादव ने बृहस्पतिवार को रानी की सराय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन पूजा यादव की शादी रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमरहां गांव में एक मई 2023 को हुई थी। शादी के बाद जब वह घर गई तो उसके सास, ससुर, जेठानी, ननद समेत अन्य घर के लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसकी बहन से बार-बार दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। आरोप लगाया कि जब वह दहेज देने से मना कर दिए तो उसकी बहन को ससुराल वालों ने जहर देकर मारा दिया। पीड़ित ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यापारी की मौत
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन अग्रसेन चौराहा के पास बुधवार की रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यापारी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त व्यक्ति ऑटो मोबाइल पार्ट्स का व्यापारी है। वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था।

शहर कोतवाली थाना के कटरा पुरानी सब्जी मंडी मुहल्ला निवासी चंद्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ चंदा (68) थाना के हरबंशपुर में ऑटो मोबाइल पार्ट्स की दुकान किए हुए हैं। वह रोज की तरह साइकिल से बुधवार की रात करीब 7.30 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। 

जैसे ही सिविल लाइन अग्रसेन चौराहा के पास पहुंचे ही थे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। परिजन सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल
तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव के पास तेरही से भोजन कर घर लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

तरवां थाना क्षेत्र के बरेहठा गांव निवासी हरि आश्रय उर्फ तिलथी राम (35) बुधवार की रात 7.30 अपने भाई विनय के साथ कबूतरा गांव में आयोजित एक तेरही कार्यक्रम में गए थे। दोनों भोजन कर घर लौट रहे थे। वह जैसे ही परमानपुर गांव के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। इस हादसे में हरि आश्रय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनय गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
बरदह थाना क्षेत्र के पारा गांव के पास मंगलवार की रात डीसीएम व ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका मजबीन बानो (45) पत्नी मजहर जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर गांव की निवासी थी। मृतक के दो पुत्र, दो पुत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed