फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four Pakistani citizens living in the district on long term visa

Azamgarh News: जिले में लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे चार पाकिस्तानी नागरिक

Sat, 26 Apr 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four Pakistani citizens living in the district on long term visa
आजमगढ़। जनपद में चार पाकिस्तानी नागरिक लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे हैं। इन सभी को नोरी (नो ऑब्लीगेशन टू रिटर्न टू इंडिया) वीजा की सुविधा भी प्राप्त है। यह सभी महिलाएं हैं, जो शादी के बाद यहां आईं। एसएसपी हेमराज मीना का कहना है कि नए निर्देशों में शॉर्ट टर्म वीजा वालों को वापस भेजने के लिए कहा गया है। जिले में ऐसा कोई नहीं है।
विज्ञापन

जो महिलाएं जिले में निवास कर रही हैं उनमें शहर के गुलामी का पूरा निवासी एक परिवार की बेटी की शादी पाकिस्तान में हुई थी। रिश्ते को मजबूत करने के लिए उक्त महिला ने अपने जेठ की बेटी की शादी अपने भाई से 14 वर्ष पहले कराई थी। शादी के बाद भारत आई, यह महिला पेशे से डेंटिस्ट है और उसकी तीन बेटियां हैं। जनपद की जिस बेटी की शादी पाकिस्तान में हुई थी, उसकी कैंसर से मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद भी परिवार ने रिश्तों को बनाए रखा। यह महिला शादी के बाद से एलटी वीजा पर आजमगढ़ में रह रही है और उसे नोरी वीजा की सुविधा भी है। परिवार ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

इसी तरह, तीन अन्य पाकिस्तानी महिलाओं की शादी भी जनपद में हुई है। इनमें दो सगी बहनें हैं, जिनकी शादी एक ही परिवार में हुई। दोनों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश जारी किया है। इससे परिवार वाले चिंतित हैं। हालांकि यह आदेश केवल शॉर्ट टर्म वीजा पर आए लोगों के लिए है। लॉन्ग टर्म वीजा पर रहने वालों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईयू की रिपोर्ट के अनुसार, आजमगढ़ में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक शॉर्ट टर्म वीजा पर नहीं रह रहा है। चार महिलाएं शादी के बाद पाकिस्तान से आई थीं और लॉन्ग टर्म वीजा पर यहां रह रही हैं। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।-हेमराज मीना, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed