फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four lane construction will start in a month, survey for land acquisition has started

Azamgarh News: एक महीने में शुरू होगा फोरलेन निर्माण, जमीन अधिग्रहण के लिए शुरू हुआ सर्वे

Wed, 21 May 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four lane construction will start in a month, survey for land acquisition has started
आजमगढ़। नगर क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से बाईपास बंधे को फोरलेन का निर्माण एक महीने में शुरू होगा। मंगलवार को इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। 70 करोड़ की लागत से बनने वाले इस फोरलेन मार्ग के निर्माण की बांधा को दूर करने के लिए राजस्व कर्मियों ने भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे वाहनों के कारण शहर क्षेत्र में आवागमन मुश्किल हो गया है। अक्सर कहीं न कहीं लोग जाम की समस्या से जूझते हैं, जिसे देखते हुए शहर बाईपास बंधे को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू हुई, जो जल्द ही परवान चढ़ने वाली है। शासन स्तर से इसकी मंजूरी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इसके टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जो मंगलवार को पूरी कर ली गई। इस मार्ग का निर्माण दो चरणों में कराया जाएगा। 35 करोड़ रुपये से नरौली पुल से करतालपुर तिराहे तक और 35 करोड़ से करतालपुर से भंवरनाथ तक फोरलेन मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा। इसके लिए राजस्व कर्मी जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
विज्ञापन

सड़क के बीच से दोनों तरफ 15-15 मीटर ली जाएगी जमीन
इस फोरलेन के निर्माण के लिए बीच से दोनों तरफ 15-15 मीटर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए राजस्व कर्मियों द्वारा जांच पड़ताल कर डाटा जुटाया जा रहा है। सरकारी जमीन को छोड़कर जो अन्य लोगों से जो जमीन ली जाएगी उसका मुआवजा उन्हें दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे वाराणसी-लुंबिनी फोरलेन से जुड़ेगा जनपद

वैसे तो आजमगढ़ जनपद भंवरनाथ के आगे जाकर वाराणसी लुंबिनी फोरलेन से जुड़ा है। लेकिन फोरलेन बनने के बाद यह नरौली पर आजमगढ़ मऊ फोरलेन और भंवरनाथ के पास जाकर सीधे वाराणसी-लुंबिनी फोरलेन के जरिये जुड़ेगा। इससे लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा।


नरौली से भंवरनाथ तक फोरलेन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब बॉन्ड आदि भरवाने का कार्य कराया जाएगा। उम्मीद है कि एक महीने के अंदर इसका काम शुरू हो जाएगा।-हरिश्चंद्र राय, जेई, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed