फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four drowned in river and pokhara on Chhath festival

पूर्वांचल में छठ पूजा के दौरान डूबने से सात लोगों की मौत, मृतकों में आजमगढ़ के चार

Sun, 03 Nov 2019 08:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 03 Nov 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Four drowned in river and pokhara on Chhath festival
आजमगढ़ के गौरी शंकर घाट डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा के दौरान रविवार सुबह पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में छह युवकों और एक बालिका की नदी, पोखरों में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक की तलाश की जा रही है। सबसे अधिक आजमगढ़ में चार लोगों की जान गई हैं। आजमगढ़ के गौरीशंकर घाट पर तमसा में नाव पलट जाने से छह युवक डूबने लगे।
विज्ञापन


इनमें से पांच किसी तरह बाहर निकल आए, जबकि गिरीश (19) की मौत हो गई। इसके अलावा जहानागंज के धरवारा गांव निवासी रवि (22) की तमसा, बिलरियागंज के झूसी सियरहा गांव निवासी प्रदीप कुमार (22)  की पोखरे और देवगांव कोतवाली के सलेमपुर गांव निवासी विपुल यादव (20) की नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली बेरमा गांव निवासी विशाल प्रजापति (18) तमसा नदी में डूब गया। उसकी तलाश चल रही है। मऊ में रानीपुर के याकूबपुर गांव में सरोवर में डूबने से जहानागंज थाने के नेतपुर गांव निवासी विपिन सरोज (24) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर के केराकत क्षेत्र के पूरनपुर गांव में तालाब में डूबने से  संजय यादव (30) की मौत हो गई। बलिया के पिपराकला गांव में विजेंद्र राजभर की पुत्री निक्की (10) की गंगा के छाड़न में डूबने से मौत हो गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed