फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four couples agreed to live together again after mediation

Azamgarh News: मध्यस्थता से चार दंपती फिर साथ रहने को राजी

Sun, 22 Jun 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four couples agreed to live together again after mediation
आजमगढ़। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण प्रोजेक्ट के तहत एक मध्यस्थता बैठक रविवार को हुई। इसमें 13 पत्रावलियों पर मध्यस्थता के लिए दोनों पक्षों को फोन एवं नोटिस के माध्यम से आमंत्रित किया गया था, इसमें से 11 मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।
विज्ञापन

इनमें से चार मामलों में अथक प्रयासों से पति-पत्नी के बीच समझौता कर पुनर्मिलन कराया गया, जो एक सकारात्मक संकेत है। वहीं, बैठक में एक मामला ऐसा था इसमें आवेदिका द्वारा पूर्व में ही संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका था, अतः उसमें कोई पुलिस कार्यवाही की मांग नहीं थी। एक अन्य पत्रावली अन्य कारणों से बंद कर दी गई। शेष पत्रावलियों के पक्षों को अगली तिथि के लिए पुनः नोटिस/फोन के माध्यम से बुलाकर मध्यस्थता कराया जाएगा। इस सार्थक आयोजन में परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मधुपनिका, उपनिरीक्षक गुरुज्ञानचंद्र पटेल, आरक्षी जितेंद्र कुमार शाह, महिला आरक्षी नेहा सिंह, महिला आरक्षी संयोगिता कुमारी, मुख्य आरक्षी तनवीर असलम व महिला आरक्षी अनुपमा त्रिपाठी ने भाग लिया। नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से जनपद में बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधने का यह प्रयास न केवल पारिवारिक अदालतों के कार्यभार को कम करेगा, बल्कि समाज में एक नई सकारात्मक सोच को जन्म देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed